GHKKPM: सवी को IAS बनाएगा रजत, एक्स वाइफ बनेगी मोहरा

GHKKPM: सवी को IAS बनाएगा रजत, एक्स वाइफ बनेगी मोहरा

Image Source : Instagram

'गुम है किसी के प्यार में' के अपकमिंग एपिसोड में जबरदस्त इमोशनल ड्रामा देखने को मिलने वाला है। सवी और रजत की जिंदगी में बहुत बड़ा बदलाव होगा।

Image Source : X

स्टार प्लस के धमाकेदार सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' ने टीआरपी लिस्ट में तूफान मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शो में आए दिन बेहतरीन ट्विस्ट आ रहे हैं।

Image Source : X

'गुम है किसी के प्यार में' की नई स्टार कास्ट को देखने के लिए दर्शकों की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंचा गई है। बीते दिन शो में दिखाई दिया कि अतीत के पन्नों को याद कर सवी दुखी हो जाती है।

Image Source : X

सवी बुरी तरह भड़क जाती है। वो सई को तो डांटती है, साथ ही कियान का टैब भी तोड़ देती है। लेकिन, 'गुम है किसी के प्यार में' के आने वाले ट्विस्ट यहीं पर खत्म नहीं होते हैं।

Image Source : X

'गुम है किसी के प्यार में' दिखाया जाएगा कि सवी परेशान होगी और रजत से बताएगी कि पिछली बार जब मैं एग्जाम दे रही थी तब ईशान को गोली लगी थी।

Image Source : X

सवी कहेगी कि जिन यादों को मैं दफना चुकी थी। वो उस एग्जाम के वक्त मेरे सामने आ जाती है। शो में दिखाया जाएगा कि आशिका अपने बेटे कियान का सहारा लेकर रजत के करीब जाने की कोशिश करेगी।

Image Source : X

कियान सपने में चौंककर उठेगा और रजत के पास सोने की जिद्द करेगा। बाद में वो रजत से कहेगा कि मुझे आपके और मम्मा, दोनों के साथ सोना है।

Image Source : X

शो में दिखाया जाएगा कि आशिका जानबूझकर रात की बात सवी के सामने उठाएगी। वो कहेगी कि कल तो मैं और कियान बहुत आराम से सोए। लेकिन, तुम्हारी आदत गई नहीं।

Image Source : X

तुम अभी भी सोते वक्त सारा कंबल अपनी तरफ खींच लेते हो। ये बात सुनकर सवी हैरान रह जाएगी। अब 'गुम है किसी के प्यार में' के अपकमिंग एपिसोड में नया ड्रामा होगा।

Image Source : X

Next : 'श्रीदेवी भी तो बड़े उम्र के...', उठी उंगली तो उर्वशी ने दिया ऐसा जवाब