

उर्वशी रौतेला इन दिनों अपनी फिल्म 'डाकू महाराज' को लेकर सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। एक्ट्रेस की फिल्म को फैंस ने काफी पसंद किया है।
Image Source : Instagramउर्वशी रौतेला ने हाल ही में ANI को इंटरव्यू दिया है। इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने कई बातों को लेकर खुलकर बात की है।
Image Source : Instagramएक्ट्रेस ने इंटरव्यू में कहा, 'नंदामुरी बालकृष्ण जी ने फिल्म में अपना बेस्ट दिया है। ये उनके करियर की सबसे हाईएस्ट की ग्रॉसिंग फिल्म है।'
Image Source : Instagramउर्वशी रौतेला ने आगे कहा, 'बालकृष्ण जी की ये चौथी फिल्म है, जो लगातार हैटट्रिक पार कर गई। उनकी अभी तक की सबसे बड़ी ओपनिंग इसी फिल्म में लगी है।'
Image Source : Instagramएक्ट्रेस ने आगे कहा, 'ये मेरे करियर की भी ब्लॉकबस्टर फिल्म है। इसीलिए मैं बहुत खुश हूं। हमने इस फिल्म की शूटिंग ऊटी में की थी। हमारे गानों को भी खूब प्यार मिला।'
Image Source : Instagramउर्वशी रौतेला ने इसी कड़ी में आगे कहा, 'अगर ये फिल्म हिंदी में भी आती तो और ज्यादा हमारा कलेक्शन होता, लेकिन ये फिल्म तमिल और हिंदी में भी जल्दी रिलीज हो रही है।'
Image Source : Instagramइसी कड़ी में एक्ट्रेस ने आगे कहा, 'संक्रांति के समय बहुत सी फिल्में आई, 'गेम चेंजर' कियारा आडवाणी की और भी कई फिल्में आईं पर 'डाकू महाराज' ने सबसे ज्यादा कलेक्शन किया।'
Image Source : Instagramएक्ट्रेस ने इंटरव्यू में कहा, '1979 में श्रीदेवी और एनटी रामाराव की एक फिल्म आई थी। तो उनका बहुत ऐज गैप था और हमारा भी ऐज गैप उतना ही है।
Image Source : Instagramउर्वशी रौतेला ने अपने करियर में 'हेट स्टोरी 4', 'ग्रेट ग्रैंड मस्ती', 'सनम रे', 'सिंह साब द ग्रेट' जैसी कई फिल्मों के काम किया है। एक्ट्रेस की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'डाकू महाराज' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की है।
Image Source : InstagramNext : फोटो दिखाकर श्रद्धा कपूर ने किया प्यार का ऐलान! इस शख्स को दिया दिल