

'अनुपमा' में वनराज शाह के रूप में अपने किरदार के लिए पहचाने जाने वाले सुधांशु पांडे ने 2024 में शो छोड़कर अपने प्रशंसकों को चौंका दिया था।
Image Source : Instagramहालांकि, अब उनके प्रशंसकों के लिए एक खुशखबरी है। वह अब नए रोल में टेलीविजन पर वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
Image Source : Instagramसुधांशु जल्द ही सब टीवी के 'वागले की दुनिया' में नजर आएंगे, जिसमें वह रॉकी नाम के एक दिलचस्प किरदार में दिखाई देंगे। उनकी एंट्री कहानी में एक नया मोड़ लाएगी।
Image Source : Instagramरॉकी एक ऐसा व्यक्ति है, जिसके आने पर राजेश को जलन होने लगती है। अपकमिंग ट्रैक में दिखाया जाएगा कि रॉकस्टार रॉकी के कॉन्सर्ट को मिस करने के बाद सखी और अथर्व निराश महसूस करते हैं।
Image Source : Instagramहालांकि, वंदना उन्हें यह बताकर चौंका देती है कि वह रॉकी को पहले से जानती है क्योंकि वह उसका कॉलेज का दोस्त था। जैसे ही रॉकी वागले हाउस में आता है, राजेश परेशान हो जाता है।
Image Source : Instagramशो में हाल ही में रश्मि देसाई को अहम भूमिका में दिखाया गया था और अब सुधांशु पांडे के शामिल होने से यह ड्रामा और भी दिलचस्प होने वाला है।
Image Source : Instagram'अनुपमा' और कई टेलीविजन शो के अलावा, सुधांशु पांडे ने बॉलीवुड में भी अपनी पहचान बनाई है। वह 'राधे', 'जर्सी' और 'बाईपास रोड' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं।
Image Source : Instagramसुधांशु की टेलीविजन पर वापसी के साथ, प्रशंसक उन्हें बिल्कुल नए अवतार में देखने के लिए काफी एक्साइटमेंट हैं।
Image Source : InstagramNext : GHKKPM: नील को धोखा देगी तेजस्विनी, लक्ष्मी-सतीश की लगाएगी क्लास