

परम सिंह और वैभवी हंकारे स्टारर सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' इन दिनों जबरदस्त नाटक देखने को मिल रहा है। जिन्हें देख आपके भी पैरों तले जमीन खिसक जाएगी।
Image Source : X'गुम है किसी के प्यार में' की कहानी दिन पर दिन और भी मजेदार होती जा रही है। ऐसे में आज आखिरकार नील, तेजस्विनी को अपने दिल की बात देगा।
Image Source : Xस्टार प्लस का सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' नील और तेजस्विनी की जिंदगी में बहुत बड़ा धमाका होने वाला है। कल के एपिसोड में देखने को मिला था कि तेजस्विनी को म्यूजिक टीचर की जॉब मिल जाएगी।
Image Source : Xअपकमिंग एपिसोड की शुरुआत नील से होगी जो तेजस्विनी को अपनी फीलिंग्स के बारे में बताएगा। वह उसे शादी करने की बात करता है।
Image Source : Xकहानी में आगे नील की बातें सुन तेजस्विनी को गुस्सा आ जाएगा। नील का प्यार ठुकराते हुए तेजस्विनी कहेगी कि हम दोनों कभी एक नहीं हो सकते।
Image Source : Xतेजस्विनी दिल पर पत्थर रखकर उससे झूठ बोलती है और शादी के लिए न चाहते हुए भी मना कर देती है, लेकिन नील समझ जाता है।
Image Source : Xकहानी में आगे तमाशा तब होगा जब सतीश और लक्ष्मी को पता चलेगा की नील ने तेजस्विनी और वेदु को खाना खिलाया है। लक्ष्मी इल्जाम लगाती है कि एक दिन दोनों मिलकर नील और जूही को सड़क पर ले आएंगे।
Image Source : Xलक्ष्मी सिर्फ यही नहीं रुकती वो जूही और तेजस्विनी की लड़ाई करने की कोशिश करती है। लक्ष्मी वेदु पर हाथ उठाने वाली होगी की तभी तेजस्विनी बीच में आ जाएगी।
Image Source : XNext : इंसाफ मिलते ही सिद्धिविनायक दर्शन करने पहुंचीं रिया चक्रवर्ती, साथ दिखे पिता और भाई