अनुपमा की एक्ट्रेस, जिसे लालू प्रसाद यादव ने दिलाई थी सरकारी नौकरी, सोनाली बेंद्रे की एक सलाह ने बदली किस्मत

अनुपमा की एक्ट्रेस, जिसे लालू प्रसाद यादव ने दिलाई थी सरकारी नौकरी, सोनाली बेंद्रे की एक सलाह ने बदली किस्मत

Image Source : Instagram

रुपाली गांगुली स्टारर 'अनुपमा' को 5 साल हो चुके हैं और इन पांच सालों में इस धारावाहिक ने कई कलाकारों को पहचान दी है।

Image Source : Instagram

क्या आप अनुपमा में नजर आ चुकी उस एक्ट्रेस के बारे में जानते हैं, जिसकी पहली नौकरी राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने लगवाई थी?

Image Source : Instagram

हम बात कर रहे हैं अनुपमा में 'माया' के किरदार में नजर आ चुकीं छवि पांडे की, जिनके किरदार की दर्शकों के बीच खूब चर्चा हुई थी।

Image Source : Instagram

छवि पांडे ने खुद एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया था कि उनकी पहली नौकरी लालू प्रसाद यादव ने लगवाई थी।

Image Source : Instagram

छवि ने दैनिक भास्कर के साथ बातचीत के दौरान कहा था कि वह सिंगर बनना चाहती थीं और इसी फील्ड में आगे बढ़ना चाहती थीं।

Image Source : Instagram

छवि ने कई दफा सिंगिंग कॉम्प्टीशन में भी भागलिया और एक बार एक कार्यक्रम में उन्हें तत्कालीन रेल मिनिस्टर लालू प्रसाद यादव ने गाते हुए सुना।

Image Source : Instagram

लालू प्रसाद यादव छवि की गायकी से इतने खुश हो गए कि कल्चर कोटे के तहत रेलवे में नौकरी दिलवा दी।

Image Source : Instagram

लेकिन, छवि हमेशा से ही ग्लैमर की दुनिया का हिस्सा बनना चाहती थीं। इसलिए सरकारी नौकरी छोड़कर मुंबई आ गईं।

Image Source : Instagram

जब उन्होंने एक सिंगिंग शो के लिए ऑडिशन दिया तब बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे ने उन्हें एक्टिंग में ट्राई करने की नसीहत दी थी, जिसके बाद उन्होंने एक्टिंग का रुख कर लिया।

Image Source : Instagram

Next : ये 8 थ्रिलर फिल्में-सीरीज उड़ा देंगी रातों की नींद