

अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप अपने बॅायफ्रेंड के साथ 11 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। इसी बीच उनकी हल्दी की रस्मों की फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
Image Source : instagramआलिया और शेन ग्रेगोइरे की शादी की रस्में शुरु हो गई हैं। रविवार को उनकी हल्दी की रस्म पूरी हुई, जिसकी तस्वीरें भी अब सामने आ गई हैं।
Image Source : instagramहल्दी की रस्मों के बीच कपल एक दूसरे को किस करते हुए नजर आ रहे हैं। वही शेन ने आलिया को गले लगाया हुआ है। आलिया अपनी हल्दी में पीले रंग के लहंगे में काफी खूबसूरत लग रही हैं। वहीं शेन भी पीले कुर्ते में हैं। फोटो में कपल काफी खुश नजर आ रहा है।
Image Source : instagramआलिया की हल्दी की रस्मों में उनके माता-पिता और दोस्त खुशी कपूर, वेदांग रैना, इदा अली और कई लोग शामिल हुए। उनकी हल्दी के समय शेन के कुछ दोस्त उनका कुर्ता फाड़ते हुऐ भी नजर आ रहे हैं।
Image Source : instagramफोटो में दोनों हल्दी और फूलों से सजे हुए दिखाई दे रहे हैं। जिसमें उनकी दोस्त खुशी और अन्य दोस्त भी पोज देते दिखाई दे रहे हैं।
Image Source : instagramखुशी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर कुछ खास तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें वह आलिया के साथ मस्ती करती दिखाई दे रही हैं।
Image Source : instagramखुशी ने अपने इंस्टाग्राम के कैप्शन में लिखा "शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं"। आलिया की हल्दी पर गर्ल्स स्क्वाड की ड्रेस की थीम गुलाबी और पीली थी।
Image Source : instagramखुशी अपनी बेस्ट फ्रेंड की हल्दी में पीले रंग के प्रिंटेड लहंगे में नजर आईं और कई दोस्त भी पीले आउटफिट में नजर आए। खुशी इस आउटफिट में काफी सुंदर लग रही थीं। उन्होंने अपने लहंगे के साथ अपने 'बालों' को खुला किया हुआ था।
Image Source : instagramइसी बीच अनुराग कश्यप ने भी अपने सोशल मीडिया पर अपनी बेटी की हल्दी सेरेमनी की फोटोज शेयर की हैं। जिसके कैप्शन में उन्होंने केवल दिल वाली इमोजी को बनाई है।
Image Source : instagramNext : चांदनी रात, सोने सी चमकती मुस्कान, गोल्डन साड़ी में चौदहवीं का चांद लगीं शोभिता