

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली फिल्म और क्रिकेट की दुनिया के सबसे चहीते स्टार्स में से हैं। दोनों ने 2017 में शादी की थी और अब दो बच्चों के पेरेंट्स बन चुके हैं।
Image Source : Instagramअनुष्का ने 2021 में बेटी वामिका को जन्म दिया और फरवरी 2024 में बेटे अकाय का इस दुनिया में स्वागत किया।
Image Source : Instagramअनुष्का और विराट तो खूब लाइमलाइट में रहते हैं, लेकिन बच्चों के मामले में इनकी सोच थोड़ी अलग है। दोनों ने अब तक अपने बच्चों का चेहरा रिवील नहीं किया है।
Image Source : Instagramइस बीच अनुष्का शर्मा से पूछा गया कि आखिर वह कब तक अपने बच्चों का चेहरा दुनिया के सामने रिवील नहीं करेंगी, इसका अभिनेत्री ने खुलकर जवाब दिया है।
Image Source : Instagramवोग को दिए इंटरव्यू में अनुष्का शर्मा ने अपने और पति विराट कोहली के अपने बच्चों को लाइमलाइट से दूर रखने के फैसले के बारे में खुलकर बात की।
Image Source : Instagramअभिनेत्री ने कहा- 'हम नहीं चाहते कि हमारे बच्चे पब्लिक आइडेंटिटी के साथ बड़े हों। ये पूरी तरह से उनका फैसला होना चाहिए।'
Image Source : Instagram'ये उनका फैसला होगा कि वे कब कैमरे के सामने आना चाहते हैं। जब वह बड़े हो जाएंगे और अगर कैमरे के सामने आना चाहेंगे तो आ सकते हैं।'
Image Source : Instagramइससे पहले अनुष्का ने Yes Moms & Dads इवेंट में कहा था कि 'बच्चे बड़ों को देखकर सीखते हैं, इसलिए हम रूटीन लाइफ को शुक्रगुजार बनाने की कोशिश करते हैं।'
Image Source : Instagram'हर समय अच्छा दिखना या अच्छा व्यवहार जरूरी नहीं है। बच्चों को यह सिखाना चाहिए कि हम भी इंसान हैं और गलतियां करते हैं।'
Image Source : InstagramNext : कहां गायब है 'रामायण' की मंदोदरी, अब ग्लैमर की दुनिया छोड़ कर रहीं ये काम