कहां गायब है 'रामायण' की मंदोदरी, अब ग्लैमर की दुनिया छोड़ कर रहीं ये काम

कहां गायब है 'रामायण' की मंदोदरी, अब ग्लैमर की दुनिया छोड़ कर रहीं ये काम

Image Source : X

रामानंद सागर की 'रामायण' में राम के रूप में नजर आए अरुण गोविल और सीता की भूमिका में दिखीं दीपिका को आज भी लोग भूले नहीं है। दोनों आज भी सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से जुड़े हुए हैं।

Image Source : X

लोग 'रामायण' के इन कलाकारों को भगवान की तरह पूजने लगे थे। शो को खूब प्यार मिला था। इस शो से कई कलाकार रातों-रात मशहूर गए थे।

Image Source : Instagram

आज हम आपको दशानन रावण की पत्नी का किरदार निभाने वाली मंदोदरी के बारे में बता रहे हैं। अब उनका रंग-रूप देख आप यकीन नहीं करेंगे कि ये वही मंदोदरी हैं जिन्हें आपने 'रामायण' में देखा था।

Image Source : Instagram

अपराजिता भूषण ने मंदोदरी का किरदार ऐसा निभाया कि आज तक लोग उन्हें याद करते हैं। भले ही आज वो शोबिज से दूर हैं। लेकिन, आज भी उनका ये रोल उनके फैंस के दिलों में बसा हुआ है।

Image Source : Instagram

अपराजिता के पिता दिग्गज अभिनेता भारत भूषण थे। अपराजिता ने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखते ही सभी का दिल जीत लिया। अपराजिता को एक्टिंग करने के लिए रामानंद सागर ने कहा था।

Image Source : Instagram

पति की मौत के बाद एक्ट्रेस की जीने की इच्छा खत्म हो गई थीं। उसी दौरान दो बच्चों की मां अपराजिता को 'रामायण' की मंदोदरी का ऑफर मिला था।

Image Source : Instagram

'रामायण' की मंदोदरी बन वह रातोंरात स्टार बन गई थीं। टीवी पर काम करने के बाद अपराजिता ने फिल्मों का भी रुख किया।

Image Source : Instagram

1997 में उन्होंने एक्टिंग की दुनिया को अलविदा कह दिया। बस उस दिन से वो शोबिज से कोसों दूर है और साधारण जिंदगी जी रही हैं।

Image Source : Instagram

अपराजिता पुणे में रहती हैं। हालांकि, फिल्मी दुनिया से दूर होने के बाद वह कभी किसी इवेंट में दिखाई नहीं दीं। इतना ही नहीं वह सोशल मीडिया से भी दूर रहती हैं।

Image Source : Instagram

अपराजिता ने अभिनय छोड़ अध्यात्म की राह चुनी है। अब वह ब्रह्मा कुमारी के एक संगठन का हिस्सा हैं जो दुनिया को जीने की कला और मन को शांत रखना सिखाते हैं।

Image Source : Instagram

Next : 'मैंने जीवन में दर्द झेला है, पर मैं आज भी जिंदा हूं', 10 तस्वीरों के साथ मलाइका अरोड़ा ने कही गहरी बात