

मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और अक्सर अपने ग्लैमरस और स्टाइलिश लुक्स से फैंस का ध्यान खींचती हैं।
Image Source : Instagramइस रविवार को उन्होंने एक खास पोस्ट साझा की है। जहां उन्होंने पूरे हफ्ते की अपनी तस्वीरों का कलेक्शन शेयर किया।
Image Source : Instagramवहीं इनमें एक पोस्टर ऐसा भी था जिसने खासतौर पर लोगों का ध्यान खींचा और काफी चर्चा बटोरी। ये पोस्ट एक्ट्रेस का वायरल हो रहा है।
Image Source : Instagramमलाइका ने हाल ही में एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा, 'कितना शानदार हफ्ता रहा। मैं इसके लिए दिल से आभारी हूं।'
Image Source : Instagramइसके साथ उन्होंने एक प्रेरणादायक पोस्टर भी शेयर किया, जिस पर लिखा था, 'मैं गिरती हूं, फिर उठती हूं। गलतियां करती हूं, लेकिन उनसे सीखती हूं।'
Image Source : Instagramउन्होंने आगे लिखा, 'मैंने जीवन में दर्द झेला है, पर मैं आज भी जिंदा हूं। मैं इंसान हूं, परफेक्ट नहीं, लेकिन कृतज्ञ जरूर हूं।'
Image Source : Instagramउन्होंने इस पोस्ट के अंत में लिखा, 'मुझे अपने रास्ते पर भरोसा है, मुझे खुद पर विश्वास है। मैं अपने कदमों को आगे बढ़ाना नहीं छोड़ूंगी, क्योंकि यही मजबूत महिलाएं करती हैं।'
Image Source : Instagramबता दें, सामने आई कुछ तस्वीरों में मलाइका अरोड़ा अपने दोस्तों के साथ पार्टी करती नजर आ रही हैं। वो काफी फन मूड में दिख रही हैं।
Image Source : Instagramएक तस्वीर में एक्ट्रेस के बेटे अरहान भी नजर आ रहा है। लुक की बात करें तो एक्ट्रेस ने ग्रे सूट कैरी किया है।
Image Source : InstagramNext : बालिका वधू कास्ट, किसी ने दी जान तो किसी ने की नई जिंदगी की शुरुआत, 1 की मौत से अब तक नहीं उबर पाए हैं फैन