

आर्यन खान के डेब्यू शो "बैड्स ऑफ बॉलीवुड" का फर्स्ट लुक रविवार को जारी कर दिया गया है। जिसने हर तरफ हलचल पैदा कर दी है। आर्यन खान के डेब्यू शो में सहर बांबा लक्ष्य लालवानी के साथ नजर आएंगी।
Image Source : Instagram/@sahherbambbaफर्स्ट लुक टीजर में सिर्फ दो कलाकारों के चेहरे दिखाए गए हैं। एक हैं लक्ष्य, जिन्होंने किल से धमाकेदार डेब्यू किया है और दूसरी हैं सहर बांबा।
Image Source : Instagram/@sahherbambbaशो के फर्स्ट लुक के सामने आते ही सहर बांबा भी ट्रेंड कर रही हैं। तो चलिए आपको आर्यन के शो की इस लीडिंग लेडी की कुछ खास तस्वीरें दिखाते हैं।
Image Source : Instagram/@sahherbambbaजो लोग नहीं जानते, उन्हें बता दें कि यह सहर बांबा की पहली फिल्म नहीं है, जी हां सहर 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' से पहले ही एक्टिंग की दुनिया में कदम रख चुकी थीं।
Image Source : Instagram/@sahherbambbaसहर ने 2019 की फिल्म 'पल पल दिल के पास' में सनी देओल के बेटे करण देओल के साथ अभिनय की शुरुआत की थी।
Image Source : Instagram/@sahherbambbaहिमाचल प्रदेश से ताल्लुक रखने वाली, सहर बांबा ने ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी+ हॉटस्टार पर शो द एम्पायर और दिल बेकरार में सहायक भूमिकाओं में भी काम किया है।
Image Source : Instagram/@sahherbambbaइसके अलावा सहर बांबा, इमरान हाशमी के साथ बी प्राक के म्यूजिक वीडियो 'इश्क नहीं करते' में भी नजर आई थीं और इस म्यूजिक वीडियो के लिए खूब सुर्खियां बटोरी थीं।
Image Source : Instagram/@sahherbambbaसहर अपने अभिनय के साथ-साथ अपने ग्लैमरस अंदाज के लिए भी बेहद मशहूर हैं। सोशल मीडिया पर उनकी खूबसूरत और ग्लैमरस तस्वीरों की भरमार है।
Image Source : Instagram/@sahherbambbaवहीं 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' की बात करें तो आर्यन खान के शो में लक्ष्य लालवानी और सहर बांबा के साथ ही बॉबी देओल, मनोज पहवा, मोना सिंह, राघव जुयाल जैसे कलाकार भी नजर आएंगे।
Image Source : Instagram/@sahherbambbaNext : बिग बॉस 19 में नजर आएंगे दीपिका पादुकोण के एक्स बॉयफ्रेंड? मिला ऑफर, जानें क्या है एक्टर का जवाब