

'आश्रम' में बाबा निराला उर्फ बॉबी देओल के अलावा पम्मी पहलवान के किरदार ने भी खूब सुर्खियां बटोरी हैं। इस किरदार को एक्ट्रेस अदिति पोहनकर ने निभाकर दर्शकों का दिल जीत लिया।
Image Source : Instagramबता दें कि अदिति पोहनकर ने वेब सीरीज 'आश्रम' में रेसलिंग करने वाली साधारण सी दिखने वाली लड़की पम्मी का रोल प्ले किया था।
Image Source : Instagram'आश्रम' में अदिति पोहनकर के दमदार किरदार को लोगों ने खूब पसंद किया था। ये उनकी वन ऑफ द मोस्ट पॉपुलर वेब सीरीज में से एक है। इस सीरीज के कारण वो आज भी लोगों के बीच चर्चा में रहती हैं।
Image Source : Instagramप्रकाश झा द्वारा निर्देशित वेब सीरीज 'आश्रम' का हर सीजन काफी विवादों और चर्चा में रहा था। वहीं इस सीरीज में पम्मी पहलवान का रोल प्ले करने वाली अदिति पोहनकर तो आपको याद ही होगी।
Image Source : Instagramसीरीज में वो भले ही सिंपल रोल प्ले करती दिखी हैं, लेकिन असल में वो बेहद खूबसूरत दिखती हैं। अदिति रियल लाइफ में काफी ग्लैमरस हैं।
Image Source : Instagramएक्ट्रेस अदिति अक्सर अपनी तस्वीरों और वीडियो पोस्ट कर फैंस के होश उड़ाती रहती हैं। वहीं अदिति के इंस्टाग्राम पर अच्छी खास फैन फॉलोइंग है।
Image Source : Instagramअदिति पोहनकर ने साल 2010 में बॉलीवुड फिल्म 'लव सेक्स और धोखा' से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके अलावा वो मराठी और तमिल फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं।
Image Source : Instagramहालांकि, उन्हें सबसे ज्यादा सफलता उनकी पहली वेब सीरीज 'शी' से मिली, जो 2020 में नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की गई थी। इसके अलावा वो 'आश्रम' में नजर आ चुकी हैं। इस सीरीज के बाद उनकी किस्मत बदल गई।
Image Source : InstagramNext : तब्बू की बहन हैं विंदु दारा सिंह की एक्स वाइफ, कभी खूबसूरती से लगाती थीं चार चांद, अब कहां हैं एक्ट्रेस