

केएल राहुल और अथिया शेट्टी ने लम्बे समय तक एक-दुसरे को डेट किया था, जिसके बाद दोनों 23 जनवरी 2023 को शादी के बंधन में बंधे थे। शादी के दो साल बाद कपल अब पेरेंट्स बनने वाले हैं, जिसकी खबर अथिया ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए फैंस को दी थी।
Image Source : instagramअथिया ने अब एक बार फिर से अपने इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ अपने बेबी बंप की कुछ खास तस्वीरों को शेयर किया है, जो की सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।
Image Source : instagramअथिया शेट्टी तस्वीर में अपने बेबी बंप को फ्लॅान्ट करती हुई नजर आ रही हैं। तस्वीर में एक्ट्रेस अपने पेट पर हाथ रखते हुए पोज देती हुई दिखाई दे रही हैं।
Image Source : instagramइन तस्वीरों में अथिया ने स्ट्राइप्ड टी-शर्ट और व्हाइट स्कर्ट पहनी है। एक्ट्रेस ने अपने इस लुक के साथ लॉन्ग गोल्डन ईयररिंग्स पहनी हैं। एक्ट्रेस ने लाइट मेकअप के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया है।
Image Source : instagramअथिया की तस्वीरों में एक्ट्रेस के चेहरे पर उनकी प्रेग्नेंसी का ग्लो नजर आ रहा है। एक्ट्रेस ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर पिछले साल नवंबर में दी थी। तब से एक्ट्रेस अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही हैं।
Image Source : instagramअथिया ने अपने खास पलों को शेयर करते हुए कैप्शन में कुछ इमोजी को भी शेयर किया। इन तस्वीरों पर उनके प्रशंसकों और फिल्म इंडस्ट्री के साथियों ने ढेरों प्यार और शुभकामनाएं दी हैं।
Image Source : instagramअथिया की पोस्ट पर कमेंट करते हुए सोनाक्षी सिन्हा ने लिखा, 'सो क्यूट' वहीं शोभिता धूलिपाला ने भी कुछ इमोजी को शेयर करते हुए कपल को बधाईयां दीं। सुनील शेट्टी ने भी इमोजी को शेयर करते हुए शुभकामनाएं दीं।
Image Source : instagramअथिया और केएल राहुल ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया में छुट्टीयां बिताई थी, जिसकी खास तस्वीरें राहुल ने अपने इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ शेयर की थीं, जिसमें अथिया अपनी प्रेग्नेंसी की जर्नी के मजे ले रही थीं।
Image Source : instagramअथिया ने अपने करियर की शुरुवात फिल्म 'हीरो' से की थी, जिसके बाद उन्होंने 'मुबारकां', 'मोतीचूर चकनाचूर' जैसी फिल्मों में काम किया, जिसके बाद एक्ट्रेस फिल्मी दुनिया से दूर हो गई थी।
Image Source : instagramNext : Mahakumbh: 26 साल छोटी पत्नी संग एक्टर ने लगाई संगम में डुबकी, टशन देखते रहे नेटिजन्स