Mahakumbh: 26 साल छोटी पत्नी संग एक्टर ने लगाई संगम में डुबकी, टशन देखते रहे नेटिजन्स

Mahakumbh: 26 साल छोटी पत्नी संग एक्टर ने लगाई संगम में डुबकी, टशन देखते रहे नेटिजन्स

Image Source : Instagram

मिलिंद सोमन और उनकी पत्नी अंकिता कोंवर प्रयागराज पहुंचे और महाकुंभ को करीब से अनुभव किया।

Image Source : Instagram

मिलिंद सोमन और उनकी पत्नी अंकिता कोंवर ने सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें भी साझा की हैं, जिसमें दोनों नजर आ रहे हैं।

Image Source : Instagram

मिलिंद सोमन और उनकी पत्नी अंकिता कोंवर ने संगम में डुबकी भी लगाई। इस दौरान मिलिंद सोमन पीली धोती पहने दिखे।

Image Source : Instagram

मिलिंद सोमन और अंकिता कोंवर ने संगम में डुबकी लगाने के लिए मौनी अमावस्या के शाही स्नान के खास दिन को चुना।

Image Source : Instagram

अपनी तस्वीरें साझा करते हुए मिलिंद सोमन ने कैप्शन में लिखा, 'मौनी अमावस्या के विशेष दिन अंकिता के साथ साथ महाकुंभ में आकर धन्य हो गया।'

Image Source : Instagram

मिलिंद ने आगे लिखा, 'ऐसा आध्यात्मिक स्थान और अनुभव मुझे याद दिलाता है कि अस्तित्व की विशालता में मैं कितना छोटा और महत्वहीन हूं।'

Image Source : Instagram

अपने अनुभव को साझा करते हुए उन्होंने आगे लिखा, 'यहां हमारा हर पल कितना खास है। हालांकि मेरा दिल भरा हुआ है।'

Image Source : Instagram

मिलिंद ने आखिर में लिखा, 'लेकिन मैं कल रात की घटनाओं से दुखी हूं, और मेरी प्रार्थनाएं उन परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। हर हर गंगे! हर हर महादेव!'

Image Source : Instagram

मिलिंद सोमन इन तस्वीरों में सुपरफिट नजर आ रहे हैं और उनका स्वैग देखने लायक है। बता दें, अंकित मिलिंद से 26 साल छोटी हैं और वो फिटनेस का खास ध्यान रखती हैं।

Image Source : Instagram

Next : दीपिका कक्कड़ बनने वाली हैं मामी, निकाह के 3 साल बाद ननद सबा ने दी गुड न्यूज