दीपिका कक्कड़ बनने वाली हैं मामी, निकाह के 3 साल बाद ननद सबा ने दी गुड न्यूज

दीपिका कक्कड़ बनने वाली हैं मामी, निकाह के 3 साल बाद ननद सबा ने दी गुड न्यूज

Image Source : Instagram

शोएब इब्राहिम की बहन और यूट्यूबर सबा इब्राहिम मां बनने वाली हैं। उन्होंने हाल ही में फैंस संग ये गुड न्यूज शेयर की है।

Image Source : Instagram

दीपिका कक्कड़ की ननद सबा ने अपना एक व्लॉग शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि वह मम्मी बनने वाली हैं और इस खबर से उनका पूरा परिवार बेहद खुश है।

Image Source : Instagram

सबा ने पति खालिद के साथ फैंस को ये गुड न्यूज दी और बताया कि उनके परिवार में जल्द किलकारी गूंजने वाली है।

Image Source : Instagram

सबा ने ये गुड न्यूज शेयर करते हुए कहा- 'अल्लाह की दुआ है कि हम पैरेंट्स बनने जा रहे हैं। आप सब लोगों का शुक्रिया कि हमें दुआएं दीं।'

Image Source : Instagram

वहीं खालिद कहते हैं- 'मैं बहुत इमोशनल हो रहा हूं। मैं अपनी खुशी शब्दों में बयां नहीं कर सकता। औलाद दुनिया की सबसे बड़ी दौलत है।'

Image Source : Instagram

खालिद आगे कहते हैं- 'मैं दिल से कहता हूं, जिन्हें औलाद का सुख नहीं मिला है, अल्लाह उन्हें इस खुशी से जरूर नवाजें।'

Image Source : Instagram

सबा ने बताया कि पिछले 2 सालों से वह ट्रीटमेंट ले रही हैं, तब जाकर उन्हें ये खुशी नसीब हो पाई है। सबा ने कहा- 'कई लोगों का 10-10 साल ट्रीटमेंट चलता रहता है, निराश मत होइयेगा, बस हिम्मत रखिए।'

Image Source : Instagram

सबा व्लॉग में बताती हैं कि पहले भी उनका मिसकैरिज हो चुका है, वह पीसीओडी से भी जूझ चुकी हैं।

Image Source : Instagram

फैंस संग गुड न्यूज शेयर करने के बाद सबा और खालिद ने परिवार के साथ जश्न मनाया। उन्होंने बताया कि उनके भाई-भाभी यानी शोएब और दीपिका शूट में बिजी होने के चलते जश्न का हिस्सा नहीं बन पाए।

Image Source : Instagram

Next : बॉलीवुड के नए नवाब को लॉन्च करेंगे करण जौहर, स्टारकिड को देख कहंगे- पापा की कॉपी