'गलत तरह से छुआ', 23 साल की एक्ट्रेस ने सुनाई आपबीती

'गलत तरह से छुआ', 23 साल की एक्ट्रेस ने सुनाई आपबीती

Image Source : Instagram

बॉलीवुड एक्ट्रेस अवनीत कौर ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी।

Image Source : Instagram

डांसिंग रियालिटी शो में आते ही सबकी चहेती बनने वाली अवनीत दर्जनों विज्ञापनों में काम कर चुकी हैं।

Image Source : Instagram

बीते कुछ साल में अवनीत अपने ग्लैमरस लुक से बॉलीवुड में छाई रहती हैं। नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ बतौर लीड हीरोइन फिल्म कर चुकीं अवनीत कौर ने हाल ही में एक चौंकाने वाला खुलासा किया है।

Image Source : Instagram

जिसमें अवनीत ने बताया कि एक डायरेक्टर ने उन्हें गलत तरीके से छूने की कोशिश की थी।

Image Source : Instagram

अवनीत ने बताया कि जब वह सिर्फ 8 साल की थी, तब डांस रिहर्सल के दौरान किसी ने उसे गलत तरीके से छुआ था।

Image Source : Instagram

इस पर उसकी मां से गुड टच और बैड टच के बारे में बातचीत हुई। अवनीत ने बताया कि एक बार डांस रिहर्सल के दौरान एक जगह पर कोई था जिसने यहां-वहां छुआ था।

Image Source : Instagram

उस समय, मैंने अपनी मां को इस बारे में बताया, तब मेरी मां ने मुझसे कहा कि बेटा, यह बैड टच है, यह गुड टच है और जो भी हो।

Image Source : Instagram

तुम्हें समझना होगा कि ऐसा होता है। मैं तुम्हें यह तब से बता रही हूं जब मैं आठ साल की थी। और तब से मैं ऐसी चीजों के लिए अच्छी तरह से तैयार थी।

Image Source : Instagram

अवनीत कौर सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर रहती हैं। इंस्टाग्राम पर अवनीत को 31 मिलियन से भी ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।

Image Source : Instagram

Next : इन गलतियों की वजह से YRKKH नहीं बन पा रहा है टीआरपी में नंबर 1