लाफिंग डिसॉर्डर से जूझ चुकी ये सुपरस्टार हीरोइन, 44 की उम्र में हैं कुंवारी, 'बाहुबलि' ने बदली किस्मत

लाफिंग डिसॉर्डर से जूझ चुकी ये सुपरस्टार हीरोइन, 44 की उम्र में हैं कुंवारी, 'बाहुबलि' ने बदली किस्मत

Image Source : Instagram/@anushkashettyofficial

साउथ इंडस्ट्री में रजनीकांत से लेकर प्रभास जैसे कई सितारों के साथ काम कर चुकी ये सुपरस्टार हीरोइन कोई और नहीं बल्कि अनुष्का शेट्टी हैं। वह अपनी दमदार एक्टिंग के अलावा बेबाक अंदाज के लिए भी मशहूर हैं।

Image Source : Instagram/@anushkashettyofficial

अनुष्का शेट्टी की हर फिल्म और किरदार लोगों के दिमाग में बसे हुए हैं। वह महिला-प्रधान ड्रामा और थ्रिलर जैसे कई जॉनर की फिल्मों में नजर आ चुकी हैं, जो उनकी स्टार पावर को दिखाती हैं।

Image Source : Instagram/@anushkashettyofficial

आज, 7 नवंबर को अनुष्का शेट्टी अपना 44वां जन्मदिन मना रही हैं। वह तेलुगु और तमिल सिनेमा में काम करती हैं। उन्हें 'बाहुबली' में देवसेना के किरदार के लिए सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है।

Image Source : Instagram/@anushkashettyofficial

उन्होंने 2005 में तेलुगु फिल्म 'सुपर' से शुरुआत की और दो दशकों से अधिक के अपने करियर में 50 से अधिक फिल्मों में काम किया है।

Image Source : Instagram/@anushkashettyofficial

अनुष्का शेट्टी को अपने काम के लिए कई पुरस्कार मिल चुके हैं, जिनमें तीन फिल्मफेयर पुरस्कार दक्षिण, दो नंदी पुरस्कार और दो एसआईआईएमए पुरस्कार शामिल हैं।

Image Source : Instagram/@anushkashettyofficial

तेलुगु सिनेमा की लेडी सुपरस्टार अनुष्का शेट्टी की सफलता और लव लाइफ के बारे में तो सभी जानते हैं, लेकिन बहुत कम लोगों को पता है कि वह लाफिंग डिसऑर्डर से भी जूझ चुकी हैं।

Image Source : Instagram/@anushkashettyofficial

अनुष्का शेट्टी को स्यूडोबुलबार अफेक्ट नाम की एक न्यूरोलॉजिकल बीमारी है, जिसे लाफिंग डिसॉर्डर कहा जाता है। इस बीमारी के कारण वे बेकाबू होकर 15-20 मिनट तक हंस सकती हैं और इस वजह से उन्हें शूटिंग के दौरान काफी दिक्कतें आती हैं।

Image Source : Instagram/@anushkashettyofficial

अनुष्का शेट्टी ने 2024 में बताया था कि वह लाफिंग डिसॉर्डर से जूझ रही हैं। उन्होंने कहा था, 'हंसना अच्छी बात है, लेकिन मेरे लिए यह एक परेशानी बन गई।'

Image Source : Instagram/@anushkashettyofficial

अनुष्का शेट्टी अब 44 साल की हो गई हैं और उन्होंने अभी तक शादी नहीं की है। हालांकि, उनका नाम कई एक्टर्स के साथ जुड़ चुका है। एक्ट्रेस ने भी अपनी शादी को लेकर कोई खास अपडेट नहीं दी है।

Image Source : Instagram/@anushkashettyofficial

Next : जब खूंखार विलेन की पार्टी में पहुंचीं तब्बू, 14 साल बड़े हीरो ने नशे में की गंदी हरकत, मिला था तगड़ा जवाब