ब्लॉकबस्टर फिल्में... जिन्हें अक्षय कुमार ने किया रिजेक्ट, दर्शकों की बनीं फेवरेट

ब्लॉकबस्टर फिल्में... जिन्हें अक्षय कुमार ने किया रिजेक्ट, दर्शकों की बनीं फेवरेट

Image Source : Instagram

अक्षय कुमार ने अपने करियर में कुछ ऐसी फिल्में करने से इनकार कर दिया, जो बाद में सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर साबित हुईं और इन फिल्मों ने सैफ अली खान से लेकर अमिताभ बच्चन की बल्ले-बल्ले कर दी।

Image Source : Instagram

फिल्म 'रेस' की कहानी भी अक्षय को ध्यान में रखकर लिखी गई थी, लेकिन उनके इनकार के बाद फिल्म सैफ अली खान के हाथ लग गई।

Image Source : Instagram

'भाग मिल्खा भाग' के लिए भी मेकर्स की पहली पसंद अक्षय कुमार ही थे, लेकिन उन्होंने फिल्म करने से मना कर दिया था।

Image Source : Instagram

काजोल और शिल्पा संग आई शाहरुख खान की फिल्म आई 'बाजीगर' पहले अक्षय को ऑफर हुई थी, लेकिन अभिनेता ने फिल्म करने से इनकार कर दिया। ये ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।

Image Source : Instagram

अमिताभ बच्चन की पॉपुलर फिल्म सूर्यवंशम में पहले भानु प्रताप के बेटे का रोल अक्षय को ऑफर हुआ था। लेकिन, उन्होंने इनकार कर दिया।

Image Source : Instagram

अक्षय कुमार ने अपनी सुपरहिट फिल्म 'वेलकम' के सीक्वल 'वेलकम बैक' के लिए भी मना कर दिया था। वह इसकी स्टोरी से संतुष्ट नहीं थे।

Image Source : Instagram

अक्षय कुमार हॉलीवुड स्टार रॉक यानी ड्वेन जॉनसन के साथ भी एक हॉलीवुड फिल्म रिजेक्ट कर चुके हैं, जो बाद में बड़ी हिट साबित हुई।

Image Source : Instagram

अक्षय इन दिनों अपनी फिल्म 'स्काई फोर्स' को लेकर सुर्खियों में हैं, जो जल्दी ही ओटीटी पर भी दस्तक देने वाली है।

Image Source : Instagram

अक्षय कुमार, वीर पहाड़िया और सारा अली खान स्टारर फिल्म 7 मार्च को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

Image Source : Instagram

Next : दीपिका को रणबीर कपूर की 'रामायण' में नहीं कोई दिलचस्पी, बोलीं- 'सीता बनकर ही...'