17 साल की हो गई है 'बजरंगी भाईजान' की मासूम मुन्नी, पहले से भी ज्यादा बढ़ गई है क्यूटनेस

17 साल की हो गई है 'बजरंगी भाईजान' की मासूम मुन्नी, पहले से भी ज्यादा बढ़ गई है क्यूटनेस

Image Source : Instagram

2015 में जब 'बजरंगी भाईजान' रिलीज हुई थी तो हर किसी की आंखें उस छोटी सी मासूम लड़की पर टिक गई थीं, जिसने बिना एक शब्द बोले भी करोड़ों दिलों को जीत लिया था।

Image Source : Instagram

भोली-भाली सी बच्ची जो सलमान खान की गोद में सवार होकर भारत से पाकिस्तान तक की भावनात्मक यात्रा करती है। इस किरदार का नाम मुन्नी था।

Image Source : Instagram

अब वही मुन्नी 17 साल की हो गई है और इंटरनेट पर उनकी लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियोज तेजी से वायरल हो रही हैं। उसका असल नाम हर्षाली मल्होत्रा है।

Image Source : Instagram

फैन्स हैरान हैं कि समय कितनी जल्दी बीत गया और 'बजरंगी भाईजान' की यह छोटी सी स्टार अब एक गॉर्जियस यंग लेडी बन चुकी है।

Image Source : Instagram

दिलचस्प बात ये है कि हर्षाली की मासूमियत और क्यूटनेस आज भी उतनी ही बरकरार है, बल्कि उसमें और भी निखार आ गया है।

Image Source : Instagram

हर्षाली मल्होत्रा आज सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव हैं। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर लाखों फॉलोअर्स हैं और वह अक्सर अपनी नई तस्वीरें, वीडियो क्लिप्स और रील्स शेयर करती हैं।

Image Source : Instagram

उनकी हालिया पोस्ट्स में उन्हें ट्रेडिशनल आउटफिट्स से लेकर वेस्टर्न ड्रेसेज तक हर लुक में देखा जा सकता है और हर लुक में वह उतनी ही खूबसूरत नजर आती हैं।

Image Source : Instagram

फैन्स अक्सर कमेंट करते हैं, 'मुन्नी अब बड़ी हो गई, लेकिन वही मासूम आंखें आज भी वैसी ही हैं।' एक अन्य शख्स ने लिखा, 'कितनी प्यारी लग रही हो हर्षाली, सच में वक्त का पता ही नहीं चलता।'

Image Source : Instagram

हालांकि हर्षाली ने 'बजरंगी भाईजान' के बाद बहुत ज्यादा फिल्मों में काम नहीं किया, लेकिन वह एक्टिंग से दूर नहीं हुईं। वह टीवी शोज और ऐड फिल्म्स में भी नजर आई हैं।

Image Source : Instagram

Next : राहुल शर्मा कौन हैं? 18 साल के करियर में एक कैमियो रोल ने बना दिया स्टार