

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' टीवी सीरियल में हाल ही में कुछ नए किरदारों की एंट्री हुई है। अरमान और अभिरा अलग हो गए हैं और उनकी जिंदगी में नए लोग आ गए हैं। उन्हीं में से एक राहुल शर्मा हैं।
Image Source : Instagramरुहीन अली गीतांजलि के रूप में शो में शामिल हुई हैं जो अरमान से प्यार करती हैं। वहीं, दूसरी ओर राहुल शर्मा ने अंशुमान के रूप में शो में एंट्री की। वह अभिरा के साथ रोमांस करते नजर आएंगे।
Image Source : Instagramअंशुमान की एंट्री ने सभी प्रशंसकों को हैरान कर दिया है और उम्मीद है कि वह अभिरा के लिए खुशियां लेकर आएगा। अब एक लेटेस्ट इंटरव्यू में, राहुल शर्मा ने अपने किरदार के बारे में बात की और एक बड़ा खुलासा भी किया।
Image Source : Instagramटेली फेस को दिए इंटरव्यू में, राहुल शर्मा ने अंशुमान के किरदार के बारे में खुलासा किया। उन्होंने बताया कि अंशुमान को अपना जीवन पूरी तरह से जीना पसंद है, लेकिन वह अपने काम को लेकर भी काफी गंभीर हैं।
Image Source : Instagramइसके अलावा उन्होंने एक और बड़ा खुलासा किया। उन्होंने कहा की कि वह 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में कैमियो रोल में हैं। उन्होंने कहा कि यह उनके 18 साल के करियर में पहली बार है कि वह किसी शो में कैमियो कर रहे हैं।
Image Source : Instagramउन्होंने कहा, 'यह मेरा पहला कैमियो है और ये रिश्ता क्या कहलाता है के साथ, इससे अच्छा कुछ और नहीं हो सकता।' यह अभी भी शुरुआत है इसलिए कोई नहीं कह सकता कि यह कैमियो कैसे और कब खत्म होगा।
Image Source : Instagram'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के आने वाले एपिसोड में, हम अभिरा (समृद्धि शुक्ला) और अंशुमान को साथ काम करते हुए देखेंगे। उसने अभिरा, कावेरी और विद्या को उनके फैशन स्टार्टअप के लिए एक डील ऑफर की है।
Image Source : Instagramअंशुमान न केवल अभिरा के साथ एक अच्छा रिश्ता बनाएगा बल्कि दादी सा को भी प्रभावित करेगा। वह उसे अरमान समझकर उस पर चिल्लाएगी। एक्टर का मजेदार और दिलचस्प किरदार कहानी में एक नया मोड़ लाने वाला है।
Image Source : InstagramNext : स्टारकिड्स जिन्होंने ठुकराया बॉलीवुड, कोई साइकोलॉजिस्ट तो कोई है बिजनेसवुमन, नहीं चुनी एक्टिंग