पहले से इतनी बदल गईं 'बालिका वधू' की छोटी आनंदी, 28 साल में बदला पूरा हुलिया

पहले से इतनी बदल गईं 'बालिका वधू' की छोटी आनंदी, 28 साल में बदला पूरा हुलिया

Image Source : Instagram

अविका गौर को टीवी सीरियल 'बालिका वधू' की आनंदी के किरदार से पहचान मिली। छोटी आनंदी का किरदार अविका गौर ने निभाया था।

Image Source : Instagram

अविका ने अपनी मासूमियत से लोगों का दिल जीत लिया था। 'बालिका वधू' की छोटी आनंदी बन मशहूर हुईं अविका अब बड़ी हो गई हैं और इतने सालों में उनका लुक भी काफी बदल गया है।

Image Source : Instagram

'बालिका वधू' की आनंदी यानी अविका अब बहुत ग्लैमरस दिखती हैं। हालांकि, पहले अविका चबी दिखती थीं। लेकिन, अब वह काफी फिट दिखाती हैं।

Image Source : Instagram

अविका गौर अब काफी बदल गई हैं और ग्लैमरस हो गई हैं। शो में मासूम दिखने वाली आनंदी अब 28 साल की हैं। एक्ट्रेस का लुक देख आप उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगा सकते हैं।

Image Source : Instagram

अविका गौर की लेटेस्ट फोटो देख आप उन्हें पहचान नहीं पाएंगे। अविका फैट टू फिट होने के बाद काफी ज्यादा बदल गई हैं।

Image Source : Instagram

अविका गौर ने अपने लुक्स में काफी बदलाव किया है। उन्होंने सिर्फ वजन कम नहीं किया है, बल्कि अपने लुक को भी पूरी तरह से बदल दिया है।

Image Source : Instagram

अविका गौर के देसी लुक की बात करें तो इस लहंगे में वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। अपने लुक को पूरा करने के लिए गले में चोकर सेट, कानों में झुमके और मांग टीका लगाया हुआ है।

Image Source : Instagram

अविका गौर का सफर महज टीवी शो या रियलिटी शो तक नहीं रहा। उन्होंने बॉलीवुड में भी काम किया है। वह साल 2009 में सबसे पहले बतौर चाइल्ड एक्ट्रेस फिल्म 'मॉर्निंग वॉक', 2010 में शाहिद कपूर के साथ 'पाठशाला' और 2012 में 'तेज' में नजर आईं।

Image Source : Instagram

साल 2023 में वह हिंदी फिल्म '1920; हॉरर ऑफ द हार्ट' और साल 2024 में 'ब्लडी इश्क' में नजर आईं।

Image Source : Instagram

Next : 9 महीने के पहले बेटी को दिया जन्म, एक्ट्रेस ने अस्पताल में परिवार संग मनाया जश्न, शेयर किया वीडियो