

बॉबी देओल की वेब सीरीज 'आश्रम' टॉप सीरीज में से एक हैं। इस सीरीज के अब तक 3 पार्ट आ चुके हैं। ये सीरीज आप मुफ्त में एमएक्स प्लेयर पर देख सकते हैं। अब काशीपुर वाले बाबा निराला 'आश्रम 4' से वापसी करने जा रहे हैं।
Image Source : Xबरुण सोबती और अरशद वारसी की मोस्ट पॉपुलर वेब सीरीज 'असुर' भी इस लिस्ट में शामिल है। इसे देखने के लिए भी आपको कोई पैसा देने की जरूरत नहीं है। इस सीरीज को दोनों सीजन आप फ्री में जियो सिनेमा पर देख सकते हैं।
Image Source : Instagramजयदीप अहलावत, गुल पनाग, नीरज काबी, अभिषेक बनर्जी, स्वास्तिका मुखर्जी और ईश्वक सिंह की 'पाताल लोक' आप अमेजन प्राइम पर देख सकते हैं।
Image Source : Instagramमोहित रैना, सनी हिंदुजा, बिदिता बाग, गुल्की जोशी, अभिमन्यु सिंह, सिद्धांत कपूर और रश्मि राजपूत की एमएक्स प्लेयर पर धू म मचा चुकी 'भौकाल' भी देख सकते हैं। इसे IMDb पर 8.3 रेटिंग मिली है।
Image Source : Xडिज्नी प्लस हॉटस्टार की सबसे बेहतरीन सीरीज में से एक 'आर्या' के तीन सीजन आ चुके हैं, जिसमें सुष्मिता सेन के अलावा चंद्रचूड़ सिंह और नमित दास भी दिखाई दिए।
Image Source : Instagramनेटफ्लिक्स की सबसे पॉपुलर सीरीज 'सेक्रेड गेम्स' आज भी लोगों के जेहन में है। सैफ अली खान और नवाजुद्दीन सिद्दीकी स्टारर सीरीज 'सेक्रेड गेम्स' के दो सीजन आ चुके हैं।
Image Source : X'दिल्ली क्राइम' सबसे पॉपुलर क्राइम-थ्रिलर सीरीज में से एक है। इसमें साल 2012 में दिल्ली-एनसीआर में हुए एक दिल-दहला देने वाले घटनाक्रम को दिखाया गया है।
Image Source : Instagram'स्कूप' की कहानी क्राइम जर्नलिस्ट जिगना वोरा की जिंदगी के इर्द गिर्द घूमती है, जिस पर मिड डे रिपोर्टर ज्योतिर्मय दे की हत्या का आरोप था। यह सीरीज नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
Image Source : InstagramNext : 'सूर्यवंशम' की 'गौरी' हो गई हैं पहले से और भी ज्यादा ग्लैमरस, आज कर रहीं ये काम