'मंडला मर्डर्स' देखने के लिए हैं बेताब, उससे पहले ओटीटी पर देख डालिए ये थ्रिलर फिल्में-सीरीज

'मंडला मर्डर्स' देखने के लिए हैं बेताब, उससे पहले ओटीटी पर देख डालिए ये थ्रिलर फिल्में-सीरीज

Image Source : Instagram/@vaanikapoor

'मंडला मर्डर्स' एक मिस्ट्री थ्रिलर है, जिसमें लोगों की अचानक हो रही मौत को सदियों पुराने एक गुप्त समाज और एक भविष्यवाणी से जोड़ा गया है।

Image Source : Instagram/@vaanikapoor

इस सीरीज में वाणी कपूर के अलावा सुरवीन चावला, श्रिया पिलगांवकर, सिद्धांत कपूर, रघुबीर यादव और मोनिका चौधरी भी हैं।

Image Source : Instagram/@vaanikapoor

'मंडला मर्डर्स' 25 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज के लिए तैयार है। लेकिन, इसके पहले आप ओटीटी पर धूम मचा चुकी इन मिस्ट्री थ्रिलर को देख सकते हैं।

Image Source : Instagram/@vaanikapoor

'द नाइट मैनेजर' की कहानी शान सेनगुप्ता के इर्द-गिर्द घूमती है जो एक एक्स नौसेना लेफ्टिनेंट है और एक आलीशान होटल में नाइट मैनेजर बन जाता है। आदित्य रॉय कपूर की ये सीरीज आप जिओ हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

Image Source : Instagram/@sobhitad

'स्पेशल ऑप्स' रिसर्च एंड एनालिसिस विंग रॉ के एजेंट हिम्मत सिंह पर केंद्रित है, जिसका किरदार के के मेनन ने निभाया है। इसे भी आप जिओ हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

Image Source : Instagram/@kaykaymenon02

'क्रिमिनल जस्टिस' के अब तक कुल 4 सीजन आ चुके हैं और हर सीजन में एक नया केस देखने को मिलता है, जिसमें वकील माधव मिश्रा (पंकज त्रिपाठी) मुख्य भूमिका निभाते हैं। ये जिओ हॉटस्टार की बेस्ट सीरीज है।

Image Source : Instagram/@pankajtripathi

फिल्म 'V1 मर्डर केस' में हो रही घटनाओं को देख आप भी हक्के-बक्के रह जाएंगे। ये आपको यूट्यूब पर मिल जाएगी।

Image Source : Instagram/@castroramarun

फिल्म 'इलेवन' तमिल और तेलुगु भाषा में बनी है। ये एक क्राइम थ्रिलर ड्रामा है, जिसका निर्देशन लोककेश अजल्स ने किया है। प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

Image Source : Instagram/@naveenchandra212

Next : सैयारा के लिए अनीत पड्डा को ही क्यों चुना? मोहित सूरी ने बताई सबसे बड़ी वजह