राजकुमार राव और पत्रलेखा से पहले इन सितारों ने भी अनोखे अंदाज में किया प्रेग्नेंसी का ऐलान

राजकुमार राव और पत्रलेखा से पहले इन सितारों ने भी अनोखे अंदाज में किया प्रेग्नेंसी का ऐलान

Image Source : Instagram

राजकुमार राव और पत्रलेखा ने एक ग्राफिक्स पोस्ट करके खुशखबरी दी है। इस ग्राफिक्स पर लिखा है- बेबी आ रहा है।

Image Source : Instagram

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने एक पोस्ट साझा किया था, जिसमें दोनों अपने हाथ में बच्चों के मोजे लिए हुए थे। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा था, 'जिंदगी का सबसे बड़ा तोहफा जल्दी आ रहा है।'

Image Source : Instagram

एक्टर वरुण धवन ने पत्नी के साथ एक मोनोक्रोम तस्वीर साझा की थी, जिसमें नताशा बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही थीं। बगल में उनका पेट डॉग भी नजर आया था।

Image Source : Instagram

आलिया भट्ट ने स्कैनिंग के दौरान की एक तस्वीर पोस्ट की थी, जिसमें रणबीर कपूर भी उनके साथ मॉनिटर देख रहे थे और वो बिस्तर पर लेटी मुस्कुरा रही थीं।

Image Source : Instagram

ऋचा चड्ढा और अली फजल ने अपनी एक रोमांटिक तस्वीर साझा करके खुशखबरी दी थी।

Image Source : Instagram

शाहिद कपूर और मीरा कपूर ने दूसरी प्रेग्नेंसी के दौरान अपनी बेटी का सहारा लिया और लोगों को एक प्यारी तस्वीर के जरिए बताया कि वो पेरेंट्स बनने वाले हैं।

Image Source : Instagram

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की भले ही भनक न लगने दी हो, लेकिन पहली प्रेग्नेंसी की जानकारी एक खूबसूरत कपल पोस्ट के जरिए दी थी, जिसमें अनुष्का पोलका डॉट ब्लैक ड्रेस में नजर आई थीं।

Image Source : Instagram

दीया मिर्जा ने अपनी हनीमून वेकेशन के दौरान ऐलान किया था कि वो प्रेग्नेंट हैं और जल्द मां बनने वाली हैं। ये तस्वीर मालदीव वेकेशन के दौरान की थी।

Image Source : Instagram

विक्रांत मैसी और उनकी पत्नी शीतल ने अपनी शादी की खूबसूरत तस्वीर के साथ तीन सेफ्टी पिन की झलक दिखाई थी। इसमें एक छोटा सेफ्टी पिन बड़े पिन के अंदर नजर आ रहा था।

Image Source : Instagram

दीपिका पादुकोन ने नीला और गुलाबी रंग का एक ग्राफिक्स साझा करते हुए बताया था कि वो जल्द पेरेंट्स बनने वाले हैं।

Image Source : Instagram

Next : रणबीर और रणवीर की टॉप रेटेड फिल्में, एक को मिली 7.9 रेटिंग तो एक को 8.1, किसने मारी बाजी?