रणबीर या रणवीर, कौन है IMDb का 'धुरंधर', किसकी फिल्म को मिली है सबसे ज्यादा रेटिंग?

रणबीर या रणवीर, कौन है IMDb का 'धुरंधर', किसकी फिल्म को मिली है सबसे ज्यादा रेटिंग?

Image Source : Instagram

रणबीर कपूर और रणवीर सिंह बॉलीवुड के दोनों सुपरस्टार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर खूब सुर्खियों में हैं।

Image Source : Instagram

रणवीर अपनी फिल्म 'रामायण' तो रणबीर 'धुरंधर' के लिए सुर्खियां बटोर रहे हैं। दोनों की फिल्मों का टीजर भी हाल ही में जारी किया गया है।

Image Source : Instagram

ये दोनों बॉलीवुड स्टार अपने शानदार अभिनय के लिए जाने जाते हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि आईएमडीबी रेटिंग के मामले में कौन सा स्टार नंबर वन है?

Image Source : Instagram

रणबीर कपूर ने कई 'वेक अप सिड', 'राजनीति' से लेकर 'रॉकस्टार', 'तमाशा' और 'संजू' जैसी फिल्मों में अपने अभिनय से तारीफें लूटीं।

Image Source : Instagram

वहीं 2023 दिसंबर में रिलीज हुई 'एनिमल' ने भले ही बहस छेड़ी हो, लेकिन ये भी बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई।

Image Source : Instagram

रणवीर सिंह भी इस मामले में रणबीर से पीछे नहीं हैं। उन्होंने 'बैंड बाजा बारात' से लेकर 'लुटेरा', 'पद्मावत', और 'गली बॉय' जैसी फिल्मों में अपने प्रदर्शन से दिल जीते।

Image Source : Instagram

IMDb पर रणबीर कपूर की टॉप रेटेड फिल्मों की बात करें तो 'बर्फी' नंबर वन पर है, जिसे 10 में से 8.1 रेटिंग मिली है।

Image Source : Instagram

इस फिल्म में उन्होंने एक गूंगे-बहरे लड़के का किरदार निभाया था। फिल्म में उनके साथ प्रियंका चोपड़ा और इलियाना डिक्रूज भी नजर आई थीं।

Image Source : Instagram

IMDb पर रणवीर सिंह की टॉप रेटेड फिल्म 'गली बॉय' है, जिसे 10 में से 7.9 रेटिंग मिली है। फिल्म में उन्होंने चॉल से निकले रैपर मुराद का किरदार निभाया था।

Image Source : Instagram

फिल्म का गाना 'अपना टाइम आएगा' यूथ के बीच खूब पसंद किया गया था। फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट और सिद्धांत चतुर्वेदी भी नजर आए थे।

Image Source : Instagram

रणबीर और रणवीर की फिल्मों की आईएमडीबी रेटिंग को देखें तो इस मामले में 'रामायण' अभिनेता ने बाजी मारी है।

Image Source : Instagram

Next : नेहा कक्कड़ का अतरंगी फैशन, टॉप के ऊपर पहनी ब्रा और बॉक्सर के ऊपर पजामा, लबूबू के साथ खेलती दिखीं सिंगर