

नेहा कक्कड़ अपने गानों को लेकर ही नहीं अपने फैशन स्टाइल को लेकर भी सुर्खियों में छा जाती हैं। लेकिन, हाल ही में उन्होंने जो पहना, उसे लेकर वह ट्रोल्स के निशाने पर आ गई हैं।
Image Source : Instagramनेहा ने एक स्टेज परफॉर्मेंस की तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें उनका आउटफिट देख लोग हैरान रह गए।
Image Source : Instagramनेहा कक्कड़ ने सफेद टॉप के ऊपर ब्लू कलर की ब्रा और दो-दो ट्रैकपैंट पहने थे, जिसे लेकर नेहा जमकर ट्रोल हो रही हैं।
Image Source : Instagramनेहा ने अपने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह लबूबू के साथ भी पोज भी दे रही हैं। इन तस्वीरों से नेहा का इस डॉल को लेकर प्यार भी जाहिर हो रहा है।
Image Source : Instagramइस तस्वीरों को शेयर करते हुए सिंगर ने कैप्शन में लिखा- 'माई पूकी लबूबू के साथ फैब साउंड चेक... न्यू होराइजन कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग बेंगलुरु के लिए आज रात प्रदर्शन करने के लिए उत्साहित हूं!'
Image Source : Instagramनेहा कि इन तस्वीरों पर रिएक्ट करते हुए एक यूजर ने उनके फैशन सेंस को वाहियात बताया। वहीं एक ने लिखा- ' ये क्या आउटफिट है?'
Image Source : Instagramएक ने लिखा- 'नेहा का इंस्पिरेशन शायद सुपरमैन था, जो अपने ट्रंक्स बाहर पहनता है..' एक ने नेहा का बचाव करते हुए लिखा 'द ट्रेटर्स' में एलनाज नोरौजी ने भी कुछ ऐसा ही पहना था।
Image Source : Instagramइससे पहले, मार्च में नेहा कक्कड़ अपने मेलबर्न, ऑस्ट्रेलिया कॉन्सर्ट को लेकर सुर्खियों में थीं। इस दौरान नेहा देरी से कॉन्सर्ट में पहुंचने के बाद स्टेज पर रो पड़ी थीं।
Image Source : Instagramनेहा तीन घंटे देर से पहुंचने पर 'गो बैक' के नारे सुनकर निराश हो गई थीं, जिसके बाद नेहा के स्टेज से वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए।
Image Source : InstagramNext : रणबीर कपूर की 'रामायण' में शूर्पणखा बनी ये हसीना! ऑनस्क्रीन पति विद्युतजिह्वा है बॉलीवुड का हैंडसम हंक