

सुधांशु पांडे ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपने 'अनुपमा' छोड़ने के फैसले के बारे में फैंस को बताया। जिससे शो के फैंस निराश हो गए।
Image Source : instagramसुधांशु शो में 'वनराज शाह' का बेहद अहम रोल निभा रहे थे, जो अनुपमा का एक्स हसबैंड है। उनके किरदार को दर्शकों से प्यार और नफरत दोनों मिला।
Image Source : instagramहालांकि, सुधांशु शो के ऐसे पहले सदस्य नहीं हैं, जिन्होंने इसे छोड़ने का फैसला किया है, इससे पहले भी कई कलाकार एक-एक कर इस नंबर 1 शो को छोड़कर चले गए।
Image Source : instagramपारस कलनावत 'अनुपमा' में अनुपमा के दूसरे बेटे के समर के किरदार में थे, शो में आए बदलाव से नाखुश पारस ने शो छोड़ दिया। आजकल वह 'कुंडली भाग्य' में नजर आ रहे हैं।
Image Source : instagramपारस से पहले अनघा भोसले ने अचानक शो छोड़ दिया था। अभिनेत्री आजकल कृष्ण की भक्ति में अपना समय दे रही हैं।
Image Source : instagramअपूर्व अग्निहोत्री ने बहुत ही कम समय के लिए अनुपमा ज्वॉइन किया था, लेकिन उनके किरदार को काफी पसंद किया गया। वह अब व्लॉगिंग में व्यस्त रहते हैं।
Image Source : instagramअनुपमा में तोषू का रोल प्ले करने वाले आशीष मेहरोत्रा भी शो छोड़ चुके हैं। इन दिनों वह खतरों के खिलाड़ी को लेकर चर्चा में हैं।
Image Source : instagramअनुपमा की बेटी 'पाखी' का किरदार निभाने वाली मुस्कान बामने भी शो छोड़ चुकी हैं। वह शो में आए लीप को लेकर खुश नहीं थीं और छोटी उम्र में मां का किरदार नहीं निभाना चाहती थीं।
Image Source : instagramजब से मुस्कान ने छोड़ा है वह किसी नए शो में नजर नहीं आई हैं, लेकिन वह सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं।
Image Source : instagramNext : 'तारक मेहता' की 'सोनू' बनेगी दुल्हन, बैचलर पार्टी में छाईं झील मेहता, कौन है होने वाला दूल्हा?