

तारक मेहता का उल्टा चश्मा की पुरानी सोनू भिड़े यानी झील मेहता जल्दी ही शादी करने वाली हैं। कुछ महीनों पहले ही झील ने बॉयफ्रेंड से सगाई की थी।
Image Source : instagramझील मेहता ने इस साल फरवरी में आदित्य दुबे से सगाई की थी, जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की थीं।
Image Source : instagramअब अभिनेत्री की इंस्टाग्राम स्टोरी से पता चलता है कि झील जल्दी ही शादी करने जा रही हैं।
Image Source : instagramझील मेहता ने अपनी बैचलर पार्टी से अपनी एक फोटो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है, जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'ब्राइड टू बी'।
Image Source : instagramएक्ट्रेस ने गोवा में अपनी बैचलर पार्टी एंजॉय की। फोटो में उन्हें एक फ्लोलर प्रिंट ग्रीन ड्रेस में देखा जा सकता है।
Image Source : instagramझील मेहता के होने वाले पति आदित्य दुबे की बात करें तो वह गेमिंग स्टूडियो के बिजनेस में हैं और कंटेंट क्रिएशन में भी एक्टिव हैं।
Image Source : instagramबता दें, झील मेहता तारक मेहता का उल्टा चश्मा में सोनू भिड़े के किरदार में नजर आती थीं, लेकिन झील ने अपनी पढ़ाई के चलते ये शो छोड़ दिया।
Image Source : instagramइसी के साथ झील ने दूसरे प्रोफेशन में भी हाथ आजमाने की कोशिश की और इसमें उन्हें सफलता भी मिली।
Image Source : instagramझील ने एक्टिंग से ब्रेक लेने के बाद ब्यूटी प्रोफेशन में हाथ आजमाया। एक्ट्रेस का ब्यूटी बाय मेहता नाम का प्रोफेशनल पेज भी है, जिससे पता चलता है कि अब झील मेकअप में भी एक्सपर्ट हो चुकी हैं।
Image Source : instagramNext : Mirzapur 3 बोनस एपिसोड में मुन्ना भैया ने खोले कई राज, मेकर्स ने खेला नया दांव