

मिर्जापुर 3 का बोनस एपिसोड रिलीज होते ही छा गया है। लोगों को मुन्ना भैया का अंदाज बहुत पसंद आ रहा है। 'मिर्जापुर' के मेकर्स ने दर्शकों खुश करने के लिए मुन्ना भैया का स्पेशल 25 मिनट का एपिसोड स्ट्रीमिंग किया है।
Image Source : amazon prime videoमुन्ना त्रिपाठी ने 25 मिनट में मिर्जापुर 3 के बोनस एपिसोड में कई किरदारों के बारे में खुलासा किया है। साथ ही उन्होंने उनकी मौत के बाद आए बदलवा के बारे में भी बताया है। अपने दुश्मनों को रोस्ट करते नजर आए हैं।
Image Source : amazon prime video'मिर्जापुर 3' देखने के बाद अगर आपको लगता है कि कहानी में कुछ बचा नहीं है, तो आप बड़ी भूल कर रहे हैं। मिर्जापुर 3 बोनस एपिसोड में मुन्ना भैया कहते हैं कि मिर्जापुर के हीरो गुड्डू पंडित बन गए और हम... मुन्ना एक विलेन ही है।
Image Source : amazon prime video'मिर्जापुर 3' में मुन्ना भैया का किरदार कहानी में वापस नहीं लौटा है, मेकर्स ने बस इस किरदार को डिलीटेड सीन्स का नैरेशन करने के लिए ये एपिसोड ऑफिर किया था, जिसे दर्शकों के बीच सीरीज को लेकर हलचल बनी रहे।
Image Source : amazon prime videoइस सीरीज में लॉयल्टी और रॉयल्टी दोनों के बारे में मुन्ना त्रिपाठी डिलीटेड सीन्स को दिखाते हुए बता रहे हैं। वहीं अगले सीन में गोलू उसी कॉलेज से गैंग के लिए लड़के भर्ती करने जाती है, जिसमें वो खुद पढ़ी हैं।
Image Source : amazon prime video'मिर्जापुर 3' में मुन्ना भैया के न होने पर दर्शकों को बहुत बुरा लगा था, जिसके बाद सीरीज के व्यूज और क्रेज में भी थोड़ी कमी देखने को मिली थी।
Image Source : amazon prime videoदर्शकों के बीच 'मिर्जापुर' का भौकाल बनाए रखने के लिए मेकर्स ने नया गेम खेला है। उन्होंने पॉपुलर शोज के डिलीटेड सीन्स शेयर कर मुन्ना से इसका प्रमोशन कराया है।
Image Source : amazon prime videoवहीं मिर्जापुर 3 बोनस एपिसोड के अंत में भी मुन्ना भैया जाते हुए कहते हैं कि,'जाने का समय आ गया है, लेकिन जल्द ही आपसे मुलकाता होने वाली है।' अभी भी मेकर्स मुन्ना की वापसी को लेकर सस्पेंस बनाए रखना चाहते हैं, लेकिन ऐसा हो नहीं पाया है।
Image Source : amazon prime videoNext : GHKKPM के रजत की रियल लाइफ पत्नी हैं बेहद ग्लैमरस, यकीन न हो खुद ही देखें