

भूमि पेडनेकर ने अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की बेहद खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिसमें वह अपने परिवार के साथ नजर आ रही हैं।
Image Source : Instagram/Bhumi Pednekarबॉलीवुड की खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेस में से एक भूमि पेडनकर 18 जुलाई को 36 साल की हो गई हैं। एक्ट्रेस इस तस्वीर में पिंक ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
Image Source : Instagram/Bhumi Pednekarभूमि की बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। वह पिंक के अलावा कुछ फोटोज में व्हाइट ड्रेस पहने हुए भी दिख रही हैं।
Image Source : Instagram/Bhumi Pednekarवहीं मां से आशीर्वाद लेकर भूमि ने चॉकलेट केक कट किया और दोस्तों के साथ भी जन्मदिन मनाया। इस दौरान उनके चेहरे पर एक अलग ही खुशी देखने को मिली।
Image Source : Instagram/Bhumi Pednekarइन तस्वीरों में एक्ट्रेस अपने घर के डायनिंग टेबल पर बैठी नजर आई। जिसे बहुत ही अच्छे से कैंडल और फूलों से डेकोरेट किया गया था।
Image Source : Instagram/Bhumi Pednekarबर्थडे सेलिब्रेशन की इन तस्वीरों को शेयर करते हुए भूमि ने कैप्शन में लिखा, 'ब्लेस्ड... एक साल और बड़ी हो गई और मुझे यह बहुत पसंद है, आपकी शुभकामनाओं और प्यार के लिए धन्यवाद।'
Image Source : Instagram/Bhumi Pednekarमुंबई में जन्मीं भूमि पेडनेकर के पिता सतीश पेडनेकर महाराष्ट्र सरकार में गृह और श्रम मंत्री रह चुके हैं। उनकी मां मुमित्रा पेडनेकर तंबाकू विरोधी कार्यकर्ता रह चुकी हैं।
Image Source : Instagram/Bhumi Pednekarभूमि पेडनेकर ने यशराज फिल्म्स के साथ छह वर्षों तक बतौर असिस्टेंट कास्टिंग डायरेक्टर काम किया। इसके बाद भूमि ने पहली बार फिल्म 'दम लगा के हईशा(2015)' में लीड एक्ट्रेस के तौर पर काम किया।
Image Source : Instagram/Bhumi PednekarNext : कोई बना ऑन स्क्रीन भाई-बहन तो किसी ने निभाया देवर-भाभी का किरदार, लेकिन रियल लाइफ में ऐसी थी इनकी केमिस्ट्री