

भूमि पिडनेकर फिल्मों के साथ ही अपने फैशन को लेकर भी सुर्खियों में बनी रहती हैं। पिछले कुछ दिनों में उनके कई लुक सुर्खियों में रहे।
Image Source : Instagramएक्ट्रेस पिछले दिनों एक इवेंट में पहुंची थीं, जहां उन्होंने हाई नेक टॉप के साथ ऐसा स्कर्ट पहना था, जिसकी तुलना यूजर कारपेट से करने लगे।
Image Source : Instagramएक्ट्रेस की तस्वीरों पर कमेंट करते हुए कई यूजर्स ने उनके स्कर्ट की तुलना अलादीन के जादूई कारपेट से की। वहीं कुछ यूजर्स ने इसे पर्दा तक कह दिया।
Image Source : Instagramइससे पहले अभिनेत्री अपने रॉ मैंगो की ग्लास आर्मर साड़ी लुक को लेकर भी सुर्खियों में रहीं, जिसके साथ उन्होंने अजीब-गरीब कॉरसेट ब्लाउज पहना था।
Image Source : Instagramउनके ब्लाउज में सांप अटैच थे, जिसके चलते भूमि का ये लुक काफी सुर्खियों में रहा और यूजर्स ने उन्हें कमेंट बॉक्स में ही 'डसना' शुरू कर दिया।
Image Source : Instagramअपनी फिल्म 'थैंक यू फॉर कमिंग' के प्रमोशन के दौरान भी भूमि के कई लुक चर्चा में रहे। एक अवॉर्ड शो के दौरान पहने इस ग्रीन ड्रेस को लेकर भी भूमि को काफी ट्रोलिंग झेलनी पड़ी।
Image Source : Instagramअपनी इस 'टाइगर' ट्रेस को लेकर भी भूमि को काफी निगेटिव कमेंट्स का सामना करना पड़ा था। हालांकि, कुछ ऐसे भी यूजर थे, जिन्हें भूमि का ये लुक पसंद आया।
Image Source : Instagramइस व्हाइट कटआउट ड्रेस के चलते ट्रोल भूमि की तुलना उर्फी जावेद से करने लगे।
Image Source : Instagramअभिनेत्री ने एक अवॉर्ड शो के दौरान यह मेटेलिक पाइप के साथ व्हाइट क्रॉप्ड ब्लेजर टॉप और इसी के साथ पतली रस्सियों से जुड़ा स्कर्ट पहना था और उनके इस लुक की खूब चर्चा हुई थी।
Image Source : InstagramNext : अहम पर भन्नाई गोपी बहू, हाथ से छीना चिवड़ा और फेंककर बोली- 'इंसान हूं, रसोड़ा नहीं'