

19 जनवरी को बिग बॉस 18 को अपना विनर मिल गया। टीवी अभिनेता करणवीर मेहरा इस सीजन के विनर बने हैं, जबकि विवियन डीसेना फर्स्ट रनरअप रहे।
Image Source : Instagramबिग बॉस 18 जीतने के बाद करणवीर मेहरा ने अपने सबसे पुराने और अजीज दोस्त सुशांत सिंह राजपूत को याद किया।
Image Source : Instagramशो जीतने के बाद बॉलीवुड लाइफ को दिए में करणवीर मेहरा ने दिवंगत अभिनेता को याद किया और अपनी जिंदगी में उनके महत्व पर बात की।
Image Source : Instagramदरअसल, आज यानी 21 जनवरी को सुशांत सिंह राजपूत की बर्थ एनिवर्सरी है और ऐसे में करणवीर अपने दोस्तो को याद किए बिना नहीं रह पाए।
Image Source : Instagramकरणवीर ने कहा- 'मेरे सबसे अच्छे दोस्त सुशांत सिंह राजपूत का जन्मदिन है, इसलिए मैं बहुत खुश हूं। कहीं ना कहीं आज भी वो मेरी जिंदगी का बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा है।'
Image Source : Instagramसुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद करणवीर ने दिवंगत अभिनेता के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए अपना दुख फैंस के साथ साझा किया था।
Image Source : Instagramइन फोटोज में सुशांत और करणवीर मेहरा के बीच गहरी दोस्ती देखने को मिलती है। बिग बॉस 18 में करणवीर ने खुलासा किया था कि जब उनका करियर पटरी पर नहीं था तो सुशांत ने उनकी मदद की थी।
Image Source : Instagramसुशांत के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा था- 'वो इंजीनियरिंग का स्टूडेंट था तो अपनी बात को बहुत स्पष्ट तरीके से रखता था। वह अपनी जिंदगी को लेकर बहुत स्पष्ट था।'
Image Source : Instagramकरणवीर ने सुशांत को याद करते हुए आगे कहा था- 'उसने अपनी जिंदगी के आने वाले 6 सालों का भी प्लान बना लिया था।'
Image Source : InstagramNext : 'मूव लाइक ए Snake...' नोरा फतेही ने विदेशी सिंगर को सिखाया 'स्नेक' का हुक स्टेप, फैंस हुए गदगद