'ग्रीन नहीं, रेड फ्लैग हैं गौरव खन्ना...' पत्नी आकांक्षा बोलीं- बिग बॉस में एक्टिंग कर रहे हैं

'ग्रीन नहीं, रेड फ्लैग हैं गौरव खन्ना...' पत्नी आकांक्षा बोलीं- बिग बॉस में एक्टिंग कर रहे हैं

Image Source : Instagram/@gauravkhannaofficial

'अनुपमा' में अनुज के रोल से सुर्खियां बटोरने वाले गौरव खन्ना इन दिनों बिग बॉस 19 में अपने गेम से दर्शकों को इंप्रेस कर रहे हैं। गौरव के फैंस ही नहीं सलमान खान भी उनके गेम की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Image Source : instagram/@akankshagkhanna

हाल ही के एपिसोड में सलमान खान ने गौरव खन्ना को ग्रीन फ्लैग कहकर पुकारा। गौरव के फैंस भी उन्हें इसी नाम से बुलाते हैं, लेकिन गौरव की पत्नी और एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला का कुछ और ही कहना है।

Image Source : instagram/@akankshagkhanna

एक तरफ जहां गौरव खन्ना को उनके फैंस से पूरा सपोर्ट मिल रहा है, वहीं आकांक्षा का एक वीडियो चर्चा में है। जिसमें आकांक्षा का कहना है कि उन्हें गौरव ग्रीन फ्लैग नहीं लगते।

Image Source : instagram/@akankshagkhanna

आकांक्षा से जब पूछा गया कि सभी को गौरव को ग्रीन फ्लैग समझते हैं, क्या वो इस बात से सहमत हैं? जवाब में आकांक्षा ने कहा- 'बिग बॉस में वह अच्छी एक्टिंग कर रहे हैं।'

Image Source : instagram/@akankshagkhanna

आकांक्षा आगे कहती हैं - 'दरअसल, अगर आप किसी पत्नी से ये सवाल पूछते हैं तो आपको यही जवाब मिलेगा, क्योंकि किसी की भी पत्नी को अपने पति में कमी ही नजर आती है।'

Image Source : instagram/@akankshagkhanna

जब आकांक्षा से कहा गया कि गौरव की कोई कमी बताईये, जिसके चलते आप उन्हें रेड फ्लैग कहेंगी। जवाब में आकांक्षा ने कहा- 'मैं तो ग्रीन फॉरेस्ट कह देती... लेकिन उसमें ये कमी है कि वो खाने को लेकर बहुत पर्टिकुलर है।'

Image Source : instagram/@akankshagkhanna

'गौरव के सारे मूड खाने पर ही डिपेंड करते हैं। हां, ये जरूर है कि ये कोई बहुत बड़ी समस्या नहीं है। उसे गुस्सा भी बहुत आता है, शो में उसने बहुत कम गुस्सा दिखाया है।'

Image Source : instagram/@akankshagkhanna

दूसरी तरफ आकांक्षा को सोशल मीडिया पर गौरव के फैंस के गुस्से का सामना करना पड़ रहा है। कई ने गौरव को सपोर्ट न करने को लेकर गुस्सा जाहिर किया है।

Image Source : instagram/@akankshagkhanna

बता दें, गौरव ने 2016 में आकांक्षा से शादी की थी। दोनों की शादी को 9 साल हो चुके हैं और अब तक कपल का कोई बच्चा नहीं है, जिस पर गौरव शो में बात करते नजर आए थे।

Image Source : instagram/@akankshagkhanna

Next : कहां है 'जोधा अकबर' की जोधा बेगम? 11 साल में इतना बदल गया रंग-रूप