

'जोधा अकबर' टीवी के सबसे बेहतरीन शोज में से एक रहा है, जिसका हर किरदार दर्शकों को आज भी याद है। ये सीरियल 2013 से 2015 तक प्रसारित हुआ था।
Image Source : Instagram/@paridhiofficial'जोधा अकबर' में जोधा बेगम का रोल एक्ट्रेस परिधि शर्मा ने निभाया था, जिन्हें दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया था। वह आज भी जोधा बेगम के नाम से जानी जाती हैं।
Image Source : Instagram/@paridhiofficialजोधा बेगम का किरदार लोगों के दिलों में कुछ इस कदर बस चुका है कि सीरियल के बंद होने के बाद भी वह एक्ट्रेस परिधि शर्मा की लाइफ से जुड़ी हर अपडेट पर नजर रखते हैं।
Image Source : Instagram/@paridhiofficialपरिधि शर्मा टीवी की वो स्टार हीरोइन हैं, जिन्होंने अपनी सादगी से लोगों को अपना फैन बना लिया। अब 11 साल बाद जोधा बेगम उर्फ परिधि शर्मा का रंग-रूप पूरी तरह बदल गया है।
Image Source : Instagram/@paridhiofficialपरिधि शर्मा को पहचान भी 'जोधा अकबर' से मिली है। इस शो में अकबर और जोधा बेगम की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया था।
Image Source : Instagram/@paridhiofficialसोशल मीडिया पर परिधि शर्मा अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं, जो पोस्ट होती है कि वायरल हो जाती हैं। 11 साल में जोधा बेगम और भी ज्यादा खूबसूरत हो गई हैं।
Image Source : Instagram/@paridhiofficialपरिधि शर्मा ने अपने करियर में कई टीवी सीरियल में काम किया है, लेकिन 'जोधा अकबर' ने उनकी किस्मत बदल दी। 'जोधा अकबर' में रजत टोकस और परिधि शर्मा लीड रोल में नजर आए थे।
Image Source : Instagram/@paridhiofficialवर्कफ्रंट की बात करें तो परिधि हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'हक' में नजर आईं हैं। 'हक' में यामी गौतम और इमरान हाशमी लीड रोल में नजर आए हैं।
Image Source : Instagram/@paridhiofficialइस फिल्म की खूब तारीफ हो रही है और बॉक्स ऑफिस पर ये शानदार कलेक्शन कर रही है, जिसकी वजह से परिधि शर्मा भी चर्चा में हैं। बता दें कि एक्ट्रेस परिधि शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।
Image Source : Instagram/@paridhiofficialNext : लाफिंग डिसॉर्डर से जूझ चुकी ये सुपरस्टार हीरोइन, 44 की उम्र में हैं कुंवारी, 'बाहुबलि' ने बदली किस्मत