पूर्व क्रिकेटर की दुल्हन बनेगी 'बिग बॉस तमिल' फेम एक्ट्रेस? गुपचुप कर रही डेट, 10 साल के बेटे की है मां

पूर्व क्रिकेटर की दुल्हन बनेगी 'बिग बॉस तमिल' फेम एक्ट्रेस? गुपचुप कर रही डेट, 10 साल के बेटे की है मां

Image Source : Instagram/@samyuktha_shan

एक्ट्रेस संयुक्ता कई सफल दक्षिण भारतीय फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं, लेकिन उन्हें सबसे बिग बॉस तमिल सीजन 4 ने घर-घर में मशहूर कर दिया। इस शो के बाद वह साउथ सुपरस्टार थलापति विजय की 'वारिसु' में भी नजर आई थीं।

Image Source : Instagram/@samyuktha_shan

बिग बॉस तमिल सीजन 4 में बतौर कंटेस्टेंट भाग ले चुकीं एक्ट्रेस संयुक्ता एक बार फिर चर्चा में हैं और इस बार वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं।

Image Source : Instagram/@samyuktha_shan

चर्चा है कि संयुक्ता दूसरी बार घर बसाने जा रही हैं। न्यूज 18 की रिपोर्ट के अनुसार, संयुक्ता जल्दी ही फेमस पूर्व क्रिकेटर और चेन्नई सुपरकिंग्स के पूर्व खिलाड़ी अनिरुद्ध श्रीकांत के साथ नई जिंदगी की शुरुआत करने जा रही हैं।

Image Source : Instagram/@samyuktha_shan

पिछले दिनों दिवाली के मौके पर दोनों ने साथ में तस्वीरें शेयर की थीं, जिसमें दोनों को फैमिली और दोस्तों के साथ सेलिब्रेट करते देखा गया। इन तस्वीरों के सामने आने के बाद से ही इनके डेटिंग के चर्चे शुरू हो गए थे।

Image Source : Instagram/@samyuktha_shan

जब संयुक्ता से उन्हें और अनिरुद्ध को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने जवाब में कहा कि इंटरनेट पर हर चीज मौजूद है, जो भी है वो सामने है।

Image Source : Instagram/@samyuktha_shan

यही नहीं, अनिरुद्ध हाल ही में संयुक्ता के बेटे का बर्थडे भी सेलिब्रेट करते नजर आए थे, जिसकी तस्वीरें एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर की थीं।

Image Source : Instagram/@samyuktha_shan

संयुक्ता की बात करें तो एक्ट्रेस तलाकशुदा हैं। उन्होंने बिजनेसमैन कार्तिक शंकर से शादी की थी, लेकिन कुछ ही सालों में दोनों का रिश्ता टूट गया।

Image Source : Instagram/@samyuktha_shan

तलाक के बाद संयुक्ता को बेटे की कस्टडी मिली, जिसकी वह अकेले ही देखभाल करती हैं। वहीं अनिरुद्ध की बात करें तो वह भी आरती वेंकटेश से अलग हो चुके हैं।

Image Source : Instagram/@samyuktha_shan

Next : भारती सिंह को मिली 20 लाख की घड़ी, प्रियंका चोपड़ा का रिएक्शन हुआ वायरल, कही ये बात