

भारती सिंह अपनी 20 लाख की घड़ी को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी हुई हैं, जो उनके पति हर्ष लिंबाचिया ने उन्हें गिफ्ट की है।
Image Source : Screen grab from LOLभारती सिंह ने अपने एक पुराने व्लॉग में हर्ष लिंबाचिया से 20 लाख की बुलगारी घड़ी मांगी थी और साथ ही यह भी कहा था कि प्रियंका चोपड़ा के पास जो है। वहीं चाहिए।
Image Source : Screen grab from LOLभारती सिंह को अब उनकी 20 लाख की घड़ी मिल गई है, जिसके बाद से उनकी खुशी सातवें आसमान पर है। उन्होंने अपने नए व्लॉग में ये गिफ्ट दिखाया।
Image Source : Screen grab from LOLइसे देखकर कॉमेडियन की आंखें भी नम हो गई और अपने व्लॉग पर उन्होंने खुशी से अपनी नई और महंगी घड़ी को फ्लॉन्ट किया, जिस पर प्रियंका चोपड़ा और ब्रांड के सीनियर डायरेक्टर दिलजीत तेजनानी ने रिएक्शन दिया है।
Image Source : Instagram/@priyankachopraजो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि जिस ब्रांड की घड़ी हर्ष लिंबाचिया ने भारती को दी है। उसे प्रिंयका चोपड़ा एंडॉर्स करती हैं।
Image Source : Instagram/@priyankachopraवीडियो में भारती सिंह अपनी घड़ी को फ्लॉन्ट करते हुए प्रियंका चोपड़ा का नाम लेती हैं, जो Bvlgari की ग्लोबल ब्रांड एंबेस्डर हैं। वह कहती हैं, प्रियंका चोपड़ा मैंने भी ले ली वॉच... सुन रही हो क्या? तो हर्ष कहते हैं क्या वो तुम्हारा व्लॉग देखेगी? इस पर भारती कहती हैं, दोस्तों प्लीज मेरा ये व्लॉग ज्यादा से ज्यादा शेयर करें ताकि यह प्रियंका चोपड़ा तक पहुंच जाएगा।
Image Source : Instagram/@bharti.laughterqueenभारती आगे कहती हैं, 'मैंने उनके हाथ में यह घड़ी देखी थी और मुझे यह बहुत पसंद आई थी। बाद में मेरे कलर्स टीवी के दोस्तों ने मुझे यह खरीदने के लिए कहा और आज मैंने यह खरीद ली।
Image Source : Instagram/@bharti.laughterqueenयह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। कमाल की बात यह है कि प्रियंका चोपड़ा ने खुद इस पर कमेंट करते हुए रिएक्शन दिया है। उन्होंने लिखा, 'मैं देख रही हूं और तुम पे ये वॉच बहुत अच्छी लग रही है मुझसे भी ज्यादा... तुम Bvlgari की अगली एम्बेस्डर हो। बस अब तक उन्हें मालूम नहीं था। आपको और आपकी फैमिली को ढेर सारा प्यार भेज रही हूं।'
Image Source : Instagram/@priyankachopraNext : 'ग्रीन नहीं, रेड फ्लैग हैं गौरव खन्ना...' पत्नी आकांक्षा बोलीं- बिग बॉस में एक्टिंग कर रहे हैं