

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने कुछ समय पहले ही अपने सपनों का आशियाना खरीदा है, जिसके बाद एक्ट्रेस ने अपने नए घर में शिफ्ट होने के दौरान की कुछ तस्वीरें अपने इंस्टा पर शेयर की थी।
Image Source : Instagramइस दौरान एक्ट्रेस अपने घर को सजाने की तौयारियों में जुटी नजर आई थीं। वहीं अब हाल ही में सोनाक्षी एक बार फिर अपने घर को लेकर सुर्ख़ियों में आ गईं हैं।
Image Source : Instagramआखिर सोनाक्षी ने हाल ही में अपने नए आलीशान घर की झलकियां जो सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिसे देख आपकी आंखें फटी की फटी रह जाएंगी।
Image Source : Instagramसोनाक्षी सिन्हा के घर का एक-एक कोना बहुत ही सुंदर है। जो किसी आलीशान फाइव स्टार होटल से कम खूबसूरत नहीं दिख रहा है।
Image Source : Instagramबता दें की सोनाक्षी ने अपना ये घर बांद्रा वेस्ट में खरीदा है, जहां की बालकनी से समुन्द्र का शानदार नजारा दिखता है।
Image Source : Designइस घर में चार मास्टर बेडरूम हैं। साथ ही लिविंग रूम के साथ उनके घर में आर्ट स्टूडियो, योग एरिया, ड्रेसिंग रूम, वॉक इन वॉर्डरोब है।
Image Source : Designये है सोनाक्षी सिन्हा के घर का लिविंग रूम जो बहुत ही आलीशान है। एक्ट्रेस ने लिविंग रूम में बड़ी सी टीवी के साथ बेज और ब्राउन कलर के काउच और सेंटर में एक सुंदर व स्टाइलिश टेबल से इसको सजाया है।
Image Source : Designसोनाक्षी के घर का लिविंग एरिया बालकनी से अटैच है, जिससे मुंबई का सुंदर नजारा देखने को मिलता है। एक्ट्रेस का लिविंग एरिया काफी स्पेसियस है।
Image Source : Instagramवहीं एक नजर एक्ट्रेस के बेडरूम पर डालते हैं जो काफी यूनिक है। सोनाक्षी सिन्हा ने अपने बेडरूम में मर्फी बेड लगवाया है, जो वॉल से अटैच होता है।
Image Source : Instagramइसके अलावा एक्ट्रेस के घर में एक और बेडरूम है, जिसे लकड़ी के टेक्स्चर में बनाया गया है और पेस्टल ऑरेंज में दीवार का इंटीरियर किया गया है।
Image Source : Instagarmइसके अलावा सोनाक्षी ने एक झलक अपने क्लोसेट और आर्ट स्टूडियो की भी दिखाई है जो देखने लायक है।
Image Source : Instagramएक्ट्रेस ने अपने घर को आर्टिस्टिक टच दिया है। उन्होंने ज्यादा ताम-झाम की जगह स्पेसियस और अट्रैक्टिव चीजों से अपना घर सजवाया है।
Image Source : Instagramबता दें कि सोनाक्षी अपने नए घर में शिफ्ट होने से पहले मुंबई के जुहू में अपने घरवालों के साथ 'रामायण' में रहती हैं।
Image Source : Instagramपिछले साल नवंबर में सोनाक्षी ने पापा शत्रुघ्न सिन्हा के घर 'रामायण' में अपने लिए एक फ्लोर की मरम्मत करवाई थी।
Image Source : Instagram'रामायण' का एक पूरा फ्लोर सोनाक्षी ने अपने हिसाब से रेनोवेट करवाया है। जिसमें वो अपने मम्मी- पापा संग रहती थीं।
Image Source : Instagramबता दे कि 'रामायण' बंगले की कीमत करोड़ों में है। इस बंगले को शत्रुघ्न सिन्हा रेसिडेंशियल और ऑफिस दोनों ही तरह इस्तेमाल करते हैं।
Image Source : Instagramइस घर में उनका पूरा परिवार रहता है। हालांकि सोनाक्षी अब अपने परिवार से दूर अपने नए आसियाने में शिफ्ट हो गई हैं।
Image Source : InstagramNext : परिवार के साथ लालबागचा राजा के दर पर मत्था टेकने पहुंचे मुकेश अंबानी, भगवान विघ्नहर्ता की आरती में भी हुए शामिल