ओरी की सफलता के पीछे है इस हसीना का हाथ, एक हिट देकर बॉलीवुड से हुई गायब, शाहरुख संग कर चुकी है काम

ओरी की सफलता के पीछे है इस हसीना का हाथ, एक हिट देकर बॉलीवुड से हुई गायब, शाहरुख संग कर चुकी है काम

Image Source : Instagram

पिछले कुछ सालों से बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक नाम काफी चर्चित हुआ है जिसका नाम है ओरहान अवत्रामणि उर्फ। हर बॉलीवुड प्रेमी ने ओरी को बड़े-बड़े बी-टाउन सेलेब्स के साथ देखा है।

Image Source : Instagram

दीपिका पादुकोण हों, जान्हवी कपूर हों, सारा अली खान हों, कैटरीना कैफ हों या फिर नीता अंबानी, बॉलीवुड के मशहूर चेहरों के साथ ओरी की तस्वीरें आए दिन सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं।

Image Source : Instagram

आज ओरी एक जाना-माना नाम बन चुके हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि ओरी को इतना फेमस किसने किया? ओरी की इस सफलता के पीछे कौन है? किसने उन्हें इंडस्ट्री में नाम दिलाया?

Image Source : Instagram

अगर आप सोच रहे हैं कि ओरी को इतना मशहूर बनाने के पीछे कौन है, तो चलिए हम आपको उनके बारे में कुछ हिंट दे देते हैं।

Image Source : Instagram

वह एक ऐसी अभिनेत्री हैं जिन्होंने कभी अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय और शाहरुख खान जैसे सितारों के साथ स्क्रीन शेयर की है।

Image Source : Instagram

हम बात कर रहे हैं 'मोहब्बतें' की 'संजना' यानी किम शर्मा की। जी हां, वह किम शर्मा ही हैं जिन्होंने ओरी को एक ब्रांड बनाने का काम किया है। कैसे, चलिए ये भी बताते हैं।

Image Source : Instagram

किम शर्मा ने बताया- 'ओरी के आसपास जो कुछ भी मिस्ट्री जैसा है, वो हमारी स्ट्रेटजी का ही हिस्सा है। वह जानबूझकर किसी के सवालों का जवाब नहीं देते।'

Image Source : Instagram

'ओरी इस समय सबसे ज्यादा सफल सोशल एक्सपेरिमेंट्स में से हैं। वह बहुत ही बुद्धिमन और टारगेटेड इंसान हैं।' किम के अनुसार, ओरी कोई इंफ्लूएंसर नहीं बल्कि हर मायने में एक सेलिब्रिटी हैं।

Image Source : Instagram

किम शर्मा की बात करें तो उन्होंने एक मॉडल के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी और फिर एक्टिंग का रुख किया। वह मोहब्तें, फिदा, लेडीज ट्रेलर, तुमसे अच्छा कौन है और लूट जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।

Image Source : Instagram

Next : 'बद्रीनाथ के बगल में मेरे नाम का मंदिर', उर्वशी के दावे पर भड़कीं रश्मि देसाई, बोलीं- 'हिंदू धर्म का..'