

उर्वशी रौतेला अपने बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। अपनी ही तारीफ करते रहने वाली उर्वशी तब एक बार फिर चर्चा में आ गईं जब उन्होंने दावा किया कि उत्तराखंड में उनके नाम का मंदिर है।
Image Source : Instagramसिद्धार्थ कनन के साथ बातचीत में उर्वशी रौतेला ने दावा किया कि बद्रीनाथ के बगल में उनके नाम का एक मंदिर है। एक्ट्रेस का ये दावा सुनकर खुद सिद्धार्थ कनन भी हैरान रह गए थे।
Image Source : Instagramअब उर्वशी रौतेला के इस दावे पर टीवी एक्ट्रेस रश्मि देसाई ने भी प्रतिक्रिया दी है और अभिनेत्री पर जमकर भड़ास निकाली है।
Image Source : Instagramरश्मि देसाई, उर्वशी रौतेला के इस दावे से खासी नाराज हैं और उन्होंने एक्ट्रेस पर धर्म का मजाक बनाने का भी आरोप लगाया है।
Image Source : Instagramरश्मि देसाई ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर उर्वशी रौतेला का ये वीडियो शेयर किया और अपनी नाराजगी जाहिर की।
Image Source : Instagramरश्मि देसाई ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- 'ये बहुत ही दुख की बात है कि लोग ऐसी बकवास के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लेते। भारत में हिंदू धर्म का मजाक बना दिया है।'
Image Source : Instagram'वैसे ये जिस तरह से बार-बार अपना नाम बोल रही हैं, पॉलिटिकली सही है। इंडिया को रिप्रिजेंट करने के बाद भी जिस तरह से जान-बूझकर बकवास कर रही हैं... बेहद दुखद। धर्म के साथ गेम मत खेलिए।'
Image Source : Instagramउर्वशी रौतेला के मंदिर वाले बयान के बाद एक्ट्रेस को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। जिसे लेकर एक्ट्रेस की टीम ने सफाई पेश करते हुए कहा कि एक्ट्रेस ने ये नहीं कहा कि इस मंदिर का नाम 'उर्वशी रौतेला मंदिर' है।
Image Source : Instagramउर्वशी ने इंटरव्यू में कहा था कि उनके नाम पर बद्रीनाथ के बगल में उनके नाम का मंदिर है और वह चाहती हैं कि साउथ में भी उनके नाम का मंदिर बने।
Image Source : InstagramNext : टीवी पर धांसू कमबैक को तैयार ये एक्ट्रेस, प्रणाली राठौड़ ने दिया हिंट