

विक्की कौशल स्टारर फिल्म 'छावा' ने रिलीज के 19 दिन पूरे कर लिए हैं। विक्की कौशल के साथ लीड रोल में नजर आईं रश्मिका मंदाना की ये फिल्म 19 दिनों में 641 करोड़ रुपयों की कमाई कर चुकी है।
Image Source : Instagramअभी भी छावा की बॉक्स ऑफिस पर दहाड़ जारी है। छावा ने पहले दिन ही 31 करोड़ रुपयों की ग्रांट ओपनिंग की थी।
Image Source : Instagramइसके बाद लगातार फिल्म का कलेक्शन बढ़ता गया और 3 दिनों में ही 100 करोड़ी क्लब में फिल्म शामिल हो गई थी।
Image Source : Instagramफिल्म ने पहले हफ्ते ही 219 करोड़ रुपये कूट लिए थे। अब फिल्म ने 19 दिनों में 641 करोड़ रुपयों की वर्ल्डवाइड कमाई कर इस साल की अब तक की सबसे बड़ी सुपरहिट फिल्म बन गई है।
Image Source : Instagramफिल्म ने अपने तीसरे हफ्ते 60.10 करोड़ रुपये की कमाई की और पुष्पा 2 (हिंदी) के 60 करोड़ रुपये, स्त्री 2 के 48.75 करोड़ रुपये और यहां तक कि बाहुबली 2 के 42.55 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।
Image Source : Instagramछावा सिर्फ विक्की कौशल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म नहीं है। इसने अब तक की सबसे बड़ी भारतीय ब्लॉकबस्टर फिल्मों में अपनी जगह पक्की कर ली है।
Image Source : Instagramबॉलीवुड की भी इस साल की अब तक की सबसे कमाऊ फिल्म 'छावा' बन गई है। विक्की कौशल के साथ रश्मिका मंदाना की भी खूब तारीफ हुई है।
Image Source : Instagramइसके साथ ही फिल्म में विलेन का किरदार निभा चुके अक्षय खन्ना की एक्टिंग की भी जमकर तारीफ हुई थी।
Image Source : Instagramअक्षय खन्ना ने फिल्म में औरंगजेब का किरदार निभाया है। इस किरदार में अक्षय पूरी तरह रम गए थे। लोगों को अक्षय की एक्टिंग ने भी दीवाना बनाया है।
Image Source : InstagramNext : नेपोटिज्म पर बोले अमिताभ बच्चन, पोस्ट कर दी प्रतिक्रिया