'महाभारत' के भीष्म पितामह की आनोखी प्रेम कहानी, आज ऐसे बिता रहे शादीशुदा जिंदगी

'महाभारत' के भीष्म पितामह की आनोखी प्रेम कहानी, आज ऐसे बिता रहे शादीशुदा जिंदगी

Image Source : Instagram/@daboomalik

बी आर चोपड़ा की 'महाभारत' में एक छोटा सा रोल प्ले करने वाला ये बच्चा आज दो बच्चों का पिता है, जिसने परिवार के खिलाफ जाकर शादी की थी।

Image Source : Instagram/@daboomalik

तस्वीर में दिख रहा ये लड़का कोई और नहीं बल्कि डब्बू मलिक है, जिसने 'महाभारत' में युवा भीष्म पितामह का किरदार निभाया था।

Image Source : Instagram/@daboomalik

बॉलीवुड के मशहूर संगीत घराने से ताल्लुक रखने वाले डब्बू ने न सिर्फ बी आर चोपड़ा की 'महाभारत' में काम किया था, बल्कि वह कई हिंदी फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं।

Image Source : Instagram/@daboomalik

'महाभारत' ने जहां कई सितारों को पहचान दिलाई तो वहीं इस माइथोलॉजिकल शो की वजह से 19 साल की उम्र में डब्बू मलिक को उनका सच्चा प्यार मिला था।

Image Source : Instagram/@daboomalik

हाल ही में खुद 'महाभारत' में भीष्म पितामह का किरदार निभाने वाले डब्बू ने बताया कि उनकी पत्नी दूसरे कल्चर की हैं और बहुत ही कम उम्र में उन्होंने उनसे शादी कर ली थी।

Image Source : X/@ArmaanMalik22

अरमान और अमाल मलिक के पिता डब्बू मलिक ने अपने लेटेस्ट यूट्यूब सीरीज में खुलासा किया था कि कल्चर डिफरेंस की वजह से उन्हें ज्योति से परिवार के खिलाफ जाकर शादी करनी पड़ी।

Image Source : Instagram/@daboomalik

उन्होंने अपनी लव स्टोरी सुनाते हुए कहा, 'कॉलेज का फाइनल ईयर था और मैंने स्पेशल परमिशन लेने के बाद गर्ल्स के कॉमन रिहर्सल हॉल में प्ले पर काम करना शुरू किया। विपुल अमृतलाल शाह और आतिश कपाड़िया मेरे साथ उसमें थे।'

Image Source : Instagram/@daboomalik

उन्हें आगे कहा, 'रिहर्सल के दौरान एक लड़की आई। मुझे उसे पहली नजर में प्यार हो गया। मैं उसी वक्त समझ गया था कि ये वही लड़की है, जिससे मैं शादी करना चाहता हूं और मैंने अपने दोस्तों को भी ये बता दिया।'

Image Source : Instagram/@daboomalik

डब्बू मलिक जब खुद 19 साल के थे तब उन्होंने 15 साल की ज्योति से शादी की थी। साल 1989 में दोनों शादी के बंधन में बंधे थे। डब्बू-ज्योति के दो बच्चे हैं- अरमान और अमन मलिक।

Image Source : Instagram/@daboomalik

Next : बॉलीवुड के सबसे रईस खानदान की बहू, फिर भी बस्ती में रही हसीना, गटर के बगल में मिली झोपड़ी में काटी रातें