मेटा AI पर गूंजेगी इस बॉलीवड हसीना की आवाज

मेटा AI पर गूंजेगी इस बॉलीवड हसीना की आवाज

Image Source : Deepika padukone/Instagram

दीपिका पादुकोण ने इतिहास रच दिया है, क्योंकि वह मेटा AI को अपनी आवाज देने वाली पहली भारतीय बन गई हैं।

Image Source : Deepika padukone/Instagram

दीपिका अब उन ग्लोबल सेलेब्रिटीज की लिस्ट में शामिल हो गई हैं, जिन्होंने अपनी आवाज इस AI असिस्टेंट को दी है, जिनमें हॉलीवुड स्टार्स ऑक्वाफिना और जुडी डेंच का भी नाम शामिल हैं।

Image Source : Deepika padukone/Instagram

यह साझेदारी तकनीक और संस्कृति के बीच एक मजबूत मेल दिखाती है, जिसमें दीपिका एक ऐसा पुल बनकर सामने आई हैं जो दुनिया की नई सोच और भारतीय पहचान को जोड़ता है।

Image Source : Deepika padukone/Instagram

मेटा ने घोषणा की है कि अब भारत में यूजर्स मेटा AI से दीपिका की आवाज में बात कर सकेंगे, जो इंडियन इंग्लिश में उपलब्ध होगी।

Image Source : Deepika padukone/Instagram

इसके साथ ही कंपनी ने पूरी तरह से हिंदी भाषा का सपोर्ट और UPI लाइट पेमेंट की सुविधा शुरू की है, जिससे यूजर्स का अनुभव अब और ज्यादा लोकल और पर्सनल हो गया है।

Image Source : Deepika padukone/Instagram

हालांकि, सबसे ज्यादा ध्यान जो चीज खींच रही है, वो है दीपिका की आवाज जो गर्मजोशी से भरी, सधी हुई और एकदम जानी-पहचानी है।

Image Source : Deepika padukone/Instagram

करोड़ों लोगों के लिए दीपिका की आवाज में किसी काम में मदद लेना या सवाल का जवाब सुनना अब एक सुकून और जुड़ाव जैसा एहसास देगा।

Image Source : Deepika padukone/Instagram

दीपिका के लिए यह कदम उनके प्रभाव को फिल्मों से आगे बढ़ाकर डिजिटल दुनिया तक ले जाता है।

Image Source : Deepika padukone/Instagram

Next : दिवाली पार्टी में छाईं प्रियंका चोपड़ा, 'देसी गर्ल' के रॉयल लुक पर फिदा हुए फैंस