

प्रियंका चोपड़ा बुधवार रात लंदन में एक दिवाली पार्टी में शामिल हुईं। जॉनी वॉकर ब्लू लेबल द्वारा आयोजित इस इवेंट में फैशन डिजाइनर राहुल मिश्रा भी एक्ट्रेस के साथ नजर आए।
Image Source : Instagram/@jerryxmimiदिवाली पार्टी 2025 से प्रियंका चोपड़ा की कई वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसमें वह बला की खूबसूरत लग रही हैं।
Image Source : Instagram/@jerryxmimiएक तस्वीर में बॉलीवुड की 'देसी गर्ल' रेड कलर के इंडो वेस्टर्न आउटफिट में सोफे पर बैठीं और तस्वीरें खिंचवाती नजर आईं। एक तस्वीर में वह सितार वादक अनुष्का शंकर संग पोज देती दिखीं।
Image Source : Instagram/@jerryxmimiकुछ तस्वीरों में एक्ट्रेस प्रियंका ने राहुल अपनी मैनेजर अंजुला आचार्य और कई मशहूर मेहमानों के साथ पोज दिए।
Image Source : Instagram/@jerryxmimiवहीं, एक क्लिप में प्रियंका कार्ड मैजिक ट्रिक करती नजर आ रही हैं और अंजुला उनके बगल में खड़ी हैं। जादूगर जब अपना ट्रिक दिखा रहा था तो वह इंप्रेस हो गईं। वह कार्ड उठाकर उसे गौर से देखती हैं।
Video Source : Instagram/@jerryxmimiप्रियंका पिछले कुछ हफ्तों से अपने लुक को लेकर काफी चर्चा में हैं जो लोगों को बहुत पसंद आ रहे हैं। हाला ही में प्रियंका अपनी सबसे अच्छी दोस्त तमन्ना दत्त के जन्मदिन के लिए दिल्ली पहुंची थीं।
Image Source : Instagram/@jerryxmimiप्रियंका जल्द ही वेब सीरीज 'सिटाडेल' के दूसरे सीजन में दिखाई देंगी। इसके बाद वह 'द ब्लफ' में 19वीं सदी की एक कैरिबियाई समुद्री डाकू की भूमिका में नजर आएंगी।
Image Source : Instagram/@jerryxmimiप्रियंका चोपड़ा एसएस राजामौली की अपकमिंग फिल्म, जिसका नाम 'ग्लोबट्रॉटर' है। उसमें महेश बाबू के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी।
Image Source : Instagram/@jerryxmimiउन्हें आखिरी बार इल्या नाइशुलर द्वारा निर्देशित एक्शन कॉमेडी फिल्म 'हेड्स ऑफ स्टेट' में देखा गया था। इसमें इदरीस एल्बा, जॉन सीना, जैक क्वैड, पैडी कॉन्सिडाइन, स्टीफन रूट और कार्ला गुगिनो जैसे कलाकार भी हैं।
Image Source : Instagram/@jerryxmimiNext : 12 साल में इतना बदल गई 'महाभारत' की कास्ट, रीयूनियन में दिखी झलक