

दीपिका पादुकोण मां बन गई हैं। अभिनेत्री ने 8 सितंबर को अपनी लाडली बिटिया को जन्म दिया और अब उन्हें अस्पताल से भी छुट्टी मिल गई है।
Image Source : instagramअभिनेत्री हाल ही में बेटी लेकर अस्पताल से घर के लिए रवाना हुईं, जिसकी कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं। फोटोज में पापा रणवीर प्यार भरी नजरों से अपनी लिटिल प्रिंसेस को निहारते नजर आ रहे हैं।
Image Source : instagramइन तस्वीरों में दीपिका अपनी बेटी को अपने सीने से लगाए नजर आ रही हैं। सेलिब्रिटी पैपराजी विरल भयानी ने दीपिका, रणवीर और नन्ही परी की तस्वीरें शेयर की हैं।
Image Source : instagramअभिनेत्री 7 सितंबर को अस्पताल में भर्ती हुई थीं और 8 सितंबर को उन्होंने बेटी को जन्म दिया, जिसकी खबर उन्होंने सोशल मीडिया पर भी शेयर की।
Image Source : instagramरणवीर और दीपिका ने इसी साल फरवरी के आखिरी दिनों में फैंस के साथ प्रेग्नेंसी की खुशखबरी शेयर की थी, जिसके बाद कपल लगातार चर्चा में बना रहा।
Image Source : instagramअब आखिरकार रणवीर-दीपिका के घर नन्ही मेहमान ने कदम रखा और कपल अब बेटी को लेकर घर रवाना हो गया है।
Image Source : instagramदूसरी तरफ मां बनने के बाद दीपिका पादुकोण ने अपना इंस्टाग्राम बायो भी बदल दिया है, जिसके काफी चर्चे हो रहे हैं।
Image Source : instagramअपने इंस्टाग्राम बायो में दीपिका पादुकोण ने कैप्शन में लिखा- 'Feed.Burp.Sleep.Repeat.' दीपिका के इंस्टा बायो से पता चलता है कि इन दिनों उनका पूरा ध्यान सिर्फ उनकी बेटी पर है।
Image Source : instagramहाल ही में दीपिका और रणवीर ने इंस्टाग्राम पर एक शानदार मैटरनिटी फोटोशूट की तस्वीरें शेयर करके अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर लगातार हो रही अटकलों और आलोचनाओं को शांत किया था।
Image Source : instagramNext : 'गुम है किसी के प्यार में' फेम भाविका शर्मा की चमकी किस्मत, रियल लाइफ में हाथ लगा जैकपॉट