

दीपिका पादुकोण ने सितंबर 2024 में बेटी दुआ को जन्म दिया था, जिसके बाद से वह बेटी की परवरिश पर ही पूरा ध्यान दे रही हैं।
Image Source : Instagramदीपिका इन दिनों कम ही नजर आती हैं। पिछले दिनों एक्ट्रेस सब्यसाची की 25वीं एनिवर्सरी पर रैंप वॉक करती दिखाई दी थीं।
Image Source : Instagramइस दौरान दीपिका का लुक देखने लायक था। अभिनेत्री ने अपने लुक और रैंप वॉक से खूब सुर्खियां बटोरीं।
Image Source : Instagramअब दीपिका ने सोशल मीडिया पर अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह अपने पुराने ग्लैमरस और क्लासी अवतार में नजर आ रही हैं।
Image Source : Instagramइन फोटोज में दीपिका पादुकोण ब्लैक डीप नैक ऑफ शोल्डर गाउन में नजर आ रही हैं और गले में स्टेटमेंट नेकलेस पहना है। उनका ये कातिलाना लुक अब काफी चर्चा में है।
Image Source : Instagramदीपिका हाल ही में मिडिल ईस्ट में आयोजित हुए कार्टियर की 25वीं एनिवर्सरी में शामिल हुई थीं। बेटी दुआ के जन्म के बाद ये पहला विदेशी इवेंट है, जिसमें दीपिका ने हिस्सा लिया।
Image Source : Instagramन्यू मॉमी दीपिका पादुकोण फोटोज में अपने स्टनिंग लुक को डायमंड स्टड्स और फ्लोलेस मेकअप के साथ फ्लॉन्ट करती दिखीं।
Image Source : Instagramदीपिका नामी फैशन ब्रांड कार्टियर की ब्रांड एंबेसडर भी हैं। ऐसे में इस इवेंट के लिए दीपिका ने जेड बाय एमके ब्रांड का ब्लैक फ्लोर लेंथ और फ्री-साइज गाउन चुना, जो उन पर काफी जंच रहा था।
Image Source : Instagramदीपिका पादुकोण की इन तस्वीरों से क्या उनके पति रणवीर सिंह और क्या फैंस, किसी की नजरें नहीं हट रही हैं।
Image Source : InstagramNext : समय रैना ने डिलीट किए IGL के वीडियो निराश हुए अली गोनी, कॉमेडियन के सपोर्ट में कही ये बात