

'साथ निभाना साथिया' में गोपी मोदी का रोल निभाकर घर-घर में मशहूर हुईं टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी अब मदरहुड को सेलिब्रेट कर रही हैं।
Image Source : Instagramदेवोलीना भट्टाचार्जी हाल ही में मां बनी हैं और आए दिन वो अपने बेटे के बारे में और लाइफ अपडेट साझा करती रहती हैं।
Image Source : Instagramबीते दिनों उन्होंने बिना बेटे का चेहरा दिखाए उसका नाम रिवील किया था। एक्ट्रेस ने बेटे का नाम जॉय रखा है।
Image Source : Instagramअब एक्ट्रेस ने बेटे का चेहरा रिवील कर दिया और बेटे जॉय के अन्नप्राशन की झलक अपने चाहने वालों के साथ शेयर की है।
Image Source : Instagramसामने आई झलकियों में उनके क्यूट बेटे को देखने के बाद लोगों का कहना है कि वो बिल्कुल अपने पापा पर गया है।
Image Source : Instagramकई तस्वीरों में जॉय मम्मी देवोलीना की गोद में नजर आ रहा है तो वहीं कई तस्वीरों में पापा और घर के बाकी लोगों की गोद में दिख रहा है।
Image Source : Instagramइन तस्वीरों को पोस्ट करते हुए देवोलीना ने कैप्शन में लिखा, 'हाथ जोड़कर और कृतज्ञता से भरे दिल से, हमने अपने प्यारे बेटे का अन्नप्राशन मनाया, जॉय ने अन्न (चावल) का पहला पवित्र स्वाद चखा।'
Image Source : Instagramउन्होंने इसी कैप्शन में आगे लिखा, 'मां अन्नपूर्णा उसे स्वास्थ्य, बुद्धि और भरपूर जीवन का आशीर्वाद दें। एक खूबसूरत मील का पत्थर, जीवन भर के लिए एक यादगार।'
Image Source : Instagram'बिग बॉस 13' फेम देवोलीना ने शहनाज शेख से दिसंबर 2022 में शादी की और दिसंबर 2024 में वो बेटे जॉय की मां बनीं।
Image Source : InstagramNext : 47 की उम्र में भी अकेली है मशहूर एक्ट्रेस, नहीं की शादी, अब बताई फैसले की वजह