मुस्लिम पति और बेटे संग कामाख्या देवी के दर्शन करने पहुंचीं एक्ट्रेस, तस्वीरें वायरल

मुस्लिम पति और बेटे संग कामाख्या देवी के दर्शन करने पहुंचीं एक्ट्रेस, तस्वीरें वायरल

Image Source : Instagram

देवोलीना भट्टाचार्जी अपने पति शहनाज शेख और अपने बेटे जॉय के साथ असम में छुट्टियां मना रही हैं।

Image Source : Instagram

इस खूबसूरत राज्य में जब से उन्होंने कदम रखा है, तब से अभिनेत्री प्रशंसकों को अपनी छुट्टियों की कुछ खुशनुमा झलकियां दिखा रही हैं।

Image Source : Instagram

हालिया तस्वीरों में उन्होंने कामाख्या देवी के दर्शन की झलक दिखाई, जो एक शक्तिपीठ है।

Image Source : Instagram

इंस्टाग्राम पर उन्होंने कई तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसमें वो अपने परिवार के साथ कामाख्या मंदिर के बाहर खड़ी नजर आईं।

Image Source : Instagram

पहली तस्वीर में शहनाज जॉय को अपनी बाहों में पकड़े हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि कुछ तस्वीरों में बेटा मां की गोद में है।

Image Source : Instagram

देवोलीना भट्टाचार्जी ने इन तस्वीरों को पोस्ट करते हुए लिखा है, 'शक्ति पीठ में आशीर्वाद मिला।'

Image Source : Instagram

उन्होंने आगे लिखा, 'पवित्र कामाख्या मंदिर में एक दिव्य दिन, जहाँ आस्था मातृत्व से मिलती है और हर कदम पर प्रेम व्याप्त है।

Image Source : Instagram

अंत में एक्ट्रेस ने लिखा, 'मां कामाख्या को समर्पित भारत के सबसे शक्तिशाली मंदिरों में से एक में एक परिवार के रूप में इस आध्यात्मिक क्षण के लिए आभारी हूं।'

Image Source : Instagram

Next : कहा हैं 'रामायण' के राम और सीता, 38 साल बाद इतना बदल गया लुक