मां बनने वाली हैं टीवी की पार्वती, पति संग रोमांटिक तस्वीरें शेयर कर दी खुशखबरी

मां बनने वाली हैं टीवी की पार्वती, पति संग रोमांटिक तस्वीरें शेयर कर दी खुशखबरी

Image Source : Instagram/@bsonarika

एक्ट्रेस सोनारिका भदौरिया 'देवों के देव महादेव' शो में पार्वती के रोल में नजर आई थीं। अब वह मां बनने वाली हैं।

Image Source : Instagram/@bsonarika

टीवी की पार्वती ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर यह खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की है। एक्ट्रेस सोनारिका ने कुछ मैटरनिटी फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की हैं।

Image Source : Instagram/@bsonarika

सोनारिका भदौरिया ने तस्वीरें पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, 'हमारा अब तक का सबसे बड़ा एडवेंचर।'

Image Source : Instagram/@bsonarika

'देवों के देव महादेव' की पार्वती सोनारिका तस्वीरों में अपना प्यारा सा बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं, जिसे देख लग रहा है कि वह अपनी प्रेग्नेंसी की दूसरी तिमाही में हैं।

Image Source : Instagram/@bsonarika

तस्वीरों में सोनारिका व्हाइट लेस वाली ड्रेस पहने हुए अपने पति के साथ समुद्र और ढलते सूरज के सामने पोज देती दिख रही हैं।

Image Source : Instagram/@bsonarika

होने वाले माता-पिता एक-दूसरे का हाथ थामे रोमांटिक पोज देते हुए काफी खुश नजर आ रहे हैं। सभी उन्हें बधाई दे रहे हैं।

Image Source : Instagram/@bsonarika

बता दें कि सोनारिका भदौरिया ने फरवरी 2024 में बिजनेसमैन विकास पाराशर से शादी की थी। यह कपल का पहला बच्चा है।

Image Source : Instagram/@bsonarika

विकास और सोनारिका काफी समय से एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे। कपल ने की शादी में केवल उनके करीबी परिवार और दोस्त ही शामिल हुए थे।

Image Source : Instagram/@bsonarika

सोनारिका भदौरिया ने साल 2011 में 'तुम देना साथ मेरा' से टेलीविजन पर शुरुआत की थी, लेकिन पहचान 'देवों के देव...महादेव' में देवी पार्वती के किरदार से मिली।

Image Source : Instagram/@bsonarika

Next : बेहद हैंडसम हैं बबीता कपूर के भतीजे, सुपरहिट डेब्यू के बाद भी नहीं मिला स्टारडम