धनश्री वर्मा ने छोड़ा युजवेंद्र चहल का घर! डिवोर्स रूमर्स के बीच मायके पहुंचीं एक्ट्रेस, शेयर कीं फोटोज

धनश्री वर्मा ने छोड़ा युजवेंद्र चहल का घर! डिवोर्स रूमर्स के बीच मायके पहुंचीं एक्ट्रेस, शेयर कीं फोटोज

Image Source : Instagram

युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा के बीच तलाक की अफवाहें इन दिनों जोरों पर हैं। कपल ने एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया है, जिसके बाद से ही दोनों में अनबन की खबरें आ रही हैं।

Image Source : Instagram

जब से युजवेंद्र और धनश्री ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को अनफॉलो किया है, कहा जा रहा है कि दोनों के बीच सब ठीक नहीं है और ये रिश्ता तलाक की ओर बढ़ रहा है।

Image Source : Instagram

इस पर अब तक युजवेंद्र चहल या धनश्री वर्मा की ओर से खुलकर कुछ भी नहीं कहा गया है, ऐसे में इनकी चुप्पी पर भी सवाल उठ रहे हैं।

Image Source : Instagram

इस बीच धनश्री ने इंस्टाग्राम पर जरूर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्हें देखने के बाद नेटिजंस ने ये अंदाजा लगा लिया है कि धनश्री, पति युजवेंद्र का घर छोड़कर अपने मायके आ गई हैं।

Image Source : Instagram

दरअसल, धनश्री वर्मा ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने अपनी मां के साथ ये फोटोज शेयर की हैं, जिनमें एक्ट्रेस को अपनी मां के कांधे पर सिर रखे देखा जा सकता है।

Image Source : Instagram

फोटो शेयर करते हुए धनश्री ने सिर्फ व्हाइट हार्ट इमोजी बनाया है। फोटो में धनश्री ब्लू स्वेटर में नजर आ रही हैं और अपनी मां के कंधे पर सिर रखे हुए हैं।

Image Source : Instagram

इन फोटोज को देखने के बाद अब सोशल मीडिया पर फिर हलचल शुरू हो गई है। कई यूजर्स का मानना है कि एक्ट्रेस ने युजवेंद्र का घर छोड़ दिया है।

Image Source : Instagram

बता दें, हाल ही में धनश्री ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने डायरेक्टली तो अपने डिवोर्स रूमर्स पर कुछ नहीं कहा, लेकिन अपना पक्ष रखने की कोशिश जरूर की।

Image Source : Instagram

उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा था- 'पिछले कुछ दिन मेरे और मेरे परिवार के लिए बेहद कठिन रहे। सच जाने बिना मुझे ट्रोल किया जा रहा है। मेरे कैरेक्टर पर उंगली उठाई जा रही है। नफरत फैलाने का प्रयास किया जा रहा है।'

Image Source : Instagram

Next : 'गदर 2' फेम अमीषा पटेल की शूटिंग के दौरान सनी देओल ने बचाई थी जान