

जाह्नवी कपूर अक्सर किसी ना किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। कभी अपनी फिल्मों को लेकर तो कभी पर्सनल लाइफ को लेकर। अब वह अपने नए तोहफे को लेकर चर्चा हैं।
Image Source : Instagramजाह्नवी कपूर को हाल ही ही में उनकी एक दोस्त की तरफ से बेहद शानदार तोहफा मिला है, जिसकी चर्चा पूरे सोशल मीडिया में हो रही है।
Image Source : Instagramदरअसल, जाह्नवी कपूर के घर के बाहर हाल ही में एक शानदार लिलियाक लग्जरी कार देखी गई, जिसमें एक गिफ्ट रैप बड़ा सा पैकेट भी था।
Video Source : Instagramजाह्नवी को ये गिफ्ट, बिजनेसवुमन, सिंगर और उनकी फ्रेंड अनन्या बिड़ला की ओर से मिला है। हालांकि, अब सवाल ये है कि जाह्नवी को अनन्या ने गिफ्ट क्या किया है।
Image Source : Instagramसोशल मीडिया पर चर्चा है कि अनन्या ने जाह्नवी को Lamborghini Huracan Evo Spyder गिफ्ट की है, जिसकी कीमत 5 करोड़ के आस-पास है। लेकिन, साथ ही साथ इसमें रखे बड़े से बॉक्स ने भी सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया।
Image Source : Instagramकार के साथ लिलियाक बॉक्स भी जाह्नवी के घर पहुंचा, जिसमें अनन्या बिड़ला का नाम लिखा हुआ था।
Image Source : Instagramकुछ लोगों का जहां कहना है कि अनन्या ने जाह्नवी को कार गिफ्ट की है तो वहीं कुछ का कहना है कि उन्होंने एक्ट्रेस को अपने हालिया लॉन्च्ड परफ्यूम गिफ्ट किए हैं।
Image Source : Instagramअनन्या बिड़ला की बात करें तो वह बिजनेसमैन कुमार मंगलम बिड़ला और नीरजा बिड़ला की बेटी हैं और इसी के साथ-साथ अनन्या बिजनेस वुमन और सिंगर भी हैं।
Image Source : Instagramअनन्या ने 2016 में अपना पहला सिंगल 'लिविन द लाइफ' रिलीज किया था, जिसके प्रोड्यूसर जिम बीनज थे। इसके अलावा उन्होंने मीन्ट टू बी सहित कई सिंगल्स जारी किए।
Image Source : InstagramNext : कौन है नीता शेट्टी? जिन्होंने एकता कपूर का भी ऑफर ठुकरा दिया, अब इस सीरियल में बोल रही तूती