

पॉपुलर टीवी शो अनुपमा में वनराज का किरदार निभाने वाले टीवी एक्टर सुधांशु पांडे ने शो को अलविदा कह दिया है।
Image Source : instagramएक्टर ने एक वीडियो के जरिए इसका ऐलान किया, जिसके बाद उनके फैंस काफी निराश हो गए। बाद में कई रिपोर्ट्स में बताया गया कि एक्टर सलमान खान के शो बिग बॉस 18 में नजर आएंगे।
Image Source : instagramहालांकि, अब इन सभी बातों पर पूर्ण विराम लगाते हुए सुधांशु ने खुद इस पर सफाई दी है। हो सकता है कि अभिनेता सलमान के रियलिटी शो में न हों, लेकिन हो सकता है कि उन्होंने दूसरा रियलिटी शो साइन किया हो।
Image Source : instagramसुधांशु पांडे के फैंस के लिए अब एक गुड न्यूज है। अभिनेता मशहूर फिल्म निर्माता करण जौहर के साथ एक रियलिटी सीरीज में नजर आएंगे।
Image Source : instagramहां, आपने इसे सही सुना। सुधांशु अब अमेजन प्राइम वीडियो पर रियलिटी शो 'द ट्रैटर्स' का हिस्सा हो सकते हैं, जिसे करण जौहर होस्ट करेंगे।
Image Source : instagram'द ट्रैटर्स' इसी नाम की अमेरिकी सीरीज का हिंदी वर्जन होगा और इसके होस्ट करण जौहर होंगे।
Image Source : instagramमेकर्स काफी समय से सीरीज को लेकर सुधांशु के साथ बातचीत कर रहे थे और अब उन्होंने इसके लिए हां कह दी है।
Image Source : instagramसुधांशु इस शो में एक प्रतियोगी के रूप में नजर आएंगे। इस गेम का हिस्सा बने रहने के लिए प्रतियोगियों को कई टास्क और चुनौतियां दी जाती हैं जिनमें उन्हें लगातार अच्छा प्रदर्शन करते हुए आगे बढ़ना होता है।
Image Source : instagramयह शो अमेज़न प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया जाएगा। रिपोर्ट्स की मानें तो इसके लिए सुधांशु को भारी रकम दी जा रही है।
Image Source : instagramNext : छूटा 16 साल का साथ, इमोशनल हुईं अनन्या पांडे, बोलीं- 'मैं तुम्हे हर दिन याद करूंगी'